बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम ने उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से सांसद डॉ.भोला सिंह को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है टीम में यूपी के कई नेताओं को जगह मिलने से राज्य की राजनीति में बीजपी के संगठनात्मक समीकरणों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके है भोला सिंह
डॉ.भोला सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद चुने गए है। उन्होंने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी जीत बरकार रखी। लगातार चुनावी सफलता और क्षेत्र में सक्रिय राजनीति के चलते पार्टी संगठन में उनका कद लगातार बढ़ा है।
संगठन में भी निभा चुके है महत्वपूर्ण भूमिका
भोला सिंह का अनुभव सिर्फ चुनावी राजनीति में नहीं है वह बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके है। संगठन से जुड़े काम और अलग-अलग स्तर पर पार्टी के लिए उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। जिम्मेदारी के साथ-साथ अब उनकी भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में और भी बढ़ जाएगी।
यूपी की राजनीति में भी अहम हो सकती है भूमिका
नितिन नबीन की नई टीम उतर प्रदेश को खास प्रतिनिधित्व मिला है। भोला सिंह के साथ संगीता यादव को भी राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है,जबकि समृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया हैं। ऐसे में भोला सिंह की नई जिम्मेदारी को यूपी में बीजेपी के संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीति चुनौतियों की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।










