प्रयागराज: प्रयागराज में सोमवार को हुई तड़के की बारिश जिसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे बाढ़ की हालत हो गई है पूरे शहर में। प्रयागराज के सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, जॉर्ज टाउन, नया बस अड्डा, सीएमपी कॉलेज के सामने, और गोविंदपुर समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। कुछ निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंचने की भी खबर है। मौसम विभाग ने आज प्रयागराज में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
भोर में हुई लगातार तेज बारिश
प्रयागराज में सोमवार सुबह 4 बजे से लगातार तेज बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में लगातार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। उससे एक दिन पहले ही रविवार को दिनभर तेज धूप थी और इतनी उमस पड़ने की वजह से लोग बहुत ज्यादा गर्मी के वजह से परेशान थे। लेकिन रात के बाद से ही मौसम बदला और सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।
लगातार बारिश से डूबे प्रयागराज के कई इलाके
प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, जॉर्ज टाउन, नया बस अड्डा, सीएमपी कॉलेज के सामने, गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। फोटो और वीडियो से साफ देखा जा सकता है कि कैसे पानी पुलिस थाने के अंदर, घरों में व पुलो में भर गया है। जिससे वहा के लोगों को व आस-पास के लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी इतना ज्यादा रहा कि लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कुछ जगहों पर लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित कर दी।











