UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, 2 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

---Advertisement---

प्रयागराज: उतर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में ट्रॉली में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और बड़ी सख्या में लोग राहत-बचाव के लिए जुट गए।

बाइक जो बचाने के चक्कर में बिगड़ा ट्रेक्टर का संतुलन

बताया जा रहा है कि मजदूर धान की रोपाई के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेक्टर के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई दुर्घटना के बाद ट्रॉली में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। ऐसे में स्थिति काफी गंभीर हो गई थी।

ट्रॉली पलटते ही मची चीख-पुकार

हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे में 2 महिलाओं की जान चली गई। जबकि कई मजदूर घायल हो गए है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

धान की रोपाई के लिए जा रहे थे मजदूर

बताया गया है कि ट्रॉली में बड़ी सख्या में मजदूर सवार थे। और सभी धान की रोपाई के काम के लिए जा रहे थे। गर्मीण इलाकों में खेती के मौसम में मजदूरों के लिए आने जाने के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल आम है। इस तरह क्षमता से अधिक लोगों के बैठने और अचानक सामने वाहन आ जाने से हादसे का खतरा और भी बढ़ जाता है।

हादसे के बाद जांच और राहत कार्य जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रयागराज के स्थानीय स्तर पर राहत-बचाव की कार्रवाई की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घायलों की स्थिति तथा दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर मजदूरों को सुरक्षित लाने-ले जाने और ट्रेक्टर ट्रॉली में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की जरूरत को सामने लाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment