UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

UPSC EXAM: लखनऊ से प्रयागराज तक चलाई गई स्पेशल ट्रेन

---Advertisement---

UPSC EXAM को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन लखनऊ से प्रयागराज संगम तक चलाने की व्यवस्था की। ट्रेन संख्या 04202 रविवार , 23 अगस्त को लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रवाना हुई। ट्रेन रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए प्रयागराज संगम पहुंची। उत्तर रेलवे का मकसद परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच अभ्यर्थियों को प्रयागराज पहुंचने का एक अतिरिक्त विकल्प देना था।

दोपहर 1:30 बजे से चली ट्रेन

रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया था कि ट्रेन संख्या 04202 रविवार, दोपहर 1:30 बजे लखनऊ से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज और परसीपुर होते हुए प्रयागराज संगम पहुंची। यह ट्रेन में अभ्यर्थी इसमें सामान्य टिकट के साथ यात्रा कर सकते है क्योंकि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चालू की गई है।

स्टेशनों पर भीड़ देखकर किए गए इंतजाम

परीक्षा के वजह से अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण स्टेशनों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती थी। जिसके वजह से अफरा-तफरी मच जाती है, और अभ्यर्थियों सहित नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके वजह से लखनऊ चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। रेलवे ने आरपीएफ के जवानों की तैनाती बढ़ाई है, जबकि जीआरपी को भी स्टेशन के आसपास निगरानी रखने के लिए लगाया गया है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी से नजर रखने और अभ्यर्थियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाने की व्यवस्था भी की गई है।

UPPSC की परीक्षाओं को लेकर पहले से तैयारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर उपलब्ध है। आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी सूचनाएं भी जारी की जाती हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए प्रयागराज आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से यह अतिरिक्त ट्रेन चलाई गई है। जिससे अभ्यर्थियों के पास एक और विकल्प रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment