UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी राहत, 6,415 रूपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा देने का रास्ता हुआ साफ

---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामले में किसानों को अब 6,415 रूपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ ही किसानों को 6 प्रतिशत आबादी वाले प्लाॅट भी बहाल किए जाएगे ।

यह फैसला उन किसानों के लिए काफी अहम माना जा रहा है, जो लंबे समय से मुआवजे और आबादी प्लॉट की माँग को लेकर अपनी आवाज उठा रहे थे। किसानों को उम्मीद है कि इस फैसले से उनकी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। उन्हें जमीन के बदले उचित लाभ मिल सकेगा।

मुआवजे से किसानों को बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए 6,415 रूपये प्रति वर्ग मीटर दर से मिलने वाला मुआवजा बड़ी आर्थिक राहत मान जा रहा है। हालांकि, मुआवजे का कब किन किसानों को मिलेगा और भुगतान प्रक्रिया क्या होगी। यह संबंधित अधिकारियों द्वारा तय की जाएगी। किसानों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।

6 प्रतिशत आबादी प्लॉट भी होगें बहाल

मुआवजे के साथ 6 प्रतिशत आबादी वाले प्लाॅट की बहाली भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण फैसला है। इस फैसले से किसानों की खुशी मानो सातवें आसमान पर हो। 6,415 रूपये प्रति वर्ग मीटर दर से मुआवजा और 6 प्रतिशत आबादी वाले प्लाॅट से किसानों की काफी समस्या सुलझ जाएगी। यह किसानों के लिए एक नई उम्मीद है।

अब आगे क्या होगा

इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसानों को मुआवजे की रकम कब और किस प्रक्रिया के तहत मिलेगी। संबंधित विभाग की ओर से पात्र किसानों की जमीन रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की प्रकिया पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही 6 प्रतिशत आबादी प्लॉट को लेकर भी जरूरी कार्रवाई और सत्यापन किया जाएगा।

किसानों की नज़र अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर रहेगी। अगर प्रक्रिया जल्द पूरी होती है, तो लबे समय से मुआवजे और आबादी प्लॉट का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही राहत मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment