UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज में स्वाइन फ्लू का वार, H1N1 पॉजिटिव महिला की हालत गंभीर

प्रयागराज में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रयागराज का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पे है।

---Advertisement---

प्रयागराज: प्रयागराज में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सरायइनायत क्षेत्र जो कि प्रयागराज में है। वहाँ की 50 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में मरीज की निगरानी और इलाज किया जा रहा है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है।

प्रयागराज में H1N1 की पुष्टि

प्रयागराज में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। पहले भी प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए है, जिसके बाद ही प्रयागराज भी अलर्ट मोड पे था। और अब प्रयागराज में भी स्वाइन फ्लू का केस आने के बाद हालत गंभीर हो गई है। महिला को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम, जांच में निकला स्वाइन

स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पिछले करीब एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम से परेशान थीं। परिजन इलाज के लिए उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले गए थे। जांच के दौरान H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार रात महिला की हालत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

महिला को निमोनिया की भी शिकायत

मरीज को निमोनिया की भी शिकायत बताई जा रही है। अस्पताल के मेडिसिन विभाग की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है, ताकि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके।

लक्षण दिखें तो जांच में देरी न करें

स्वाइन फ्लू में बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। खासकर सांस लेने में दिक्कत या हालत बिगड़ने पर मरीज को तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। यूपी में हालिया मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर इलाज कराने पर जोर दिया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment