India Pakistan Match: शनिवार को इंडिया पाकिस्तान मैच जो कि महिला एशिया कप 2026 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। उसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। भारतीय स्पिनरों ने बल्लेबाजों को टिकने ही नहीं दिया। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया।
हरमनप्रीत के कप्तानी में भारत को जीत
India Pakistan Match में हरमनप्रीत का सबसे खास पल बल्लेबाजी के दौरान आया। भारत को जीत के लिए 56 रन चाहिए थे और शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए और आखिर में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उनके साथ दीप्ति शर्मा 14 गेंदों पर 12 रन बनाई। लेकिन हरमनप्रीत इस मैच में बतौर कप्तान अपना 150वां T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रही थीं। वह पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।
पाकिस्तान की पारी 55 रन पर सिमटी
India Pakistan Match मे टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी पूरी पारी बिखर गई। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला एशिया कप में उसका सबसे कम स्कोर है। भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। श्री चरनी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने भी दो विकेट हासिल किए।
8.4 ओवर में भारत ने खत्म किया मैच
Women Asian Cup 2026 मे 56 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआत में तीन झटके लगे। इसके बावजूद टीम ने घबराहट नहीं दिखाई और हरमनप्रीत कौर तथा दीप्ति शर्मा ने पारी संभाल ली। भारत ने सिर्फ 8.4 ओवर में 57 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया और एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा जारी
इस जीत के साथ महिला एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह पाकिस्तान को 55 रन पर रोक दिया, उससे मैच एकतरफा हो गया। हरमनप्रीत के लिए यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि 150 T20I मैचों में कप्तानी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के साथ उन्होंने टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ी जीत दिलाई









