प्रयागराज: प्रयागराज में बनने जा रहा है शहर का पहला ‘ग्लो पार्क’ जो रात में चमकेगा और शहर को देगा नया अंदाज। प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क को आधुनिक ‘ग्लो पार्क’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां ‘वेस्ट टू वंडर’ की थीम पर स्क्रैप मेटल से पशु-पक्षियों की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। यह योजना शहर के विकास से जुड़े 34 मंजूर किए गए कार्यों का हिस्सा है। इससे प्रयागराज का पीडी टंडन पार्क का सौंदर्यीकरण होगा।
स्क्रैप से बनेगी पशु-पक्षियों की खास प्रतिमा
प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क को नया लुक देने के लिए ‘वेस्ट टू वंडर’ की अवधारणा अपनाई जाएगी। इसके तहत बेकार पड़े स्क्रैप मेटल का इस्तेमाल कर हाथी समेत अलग-अलग पशु-पक्षियों की आकर्षक आकृतियां तैयार की जाएंगी। इससे पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कबाड़ के इस्तेमाल का एक अलग तरीका भी देखने को मिलेगा। पार्क में ‘वेस्ट टू वंडर’ बेकार पड़ी चीजों से सुंदर और आकर्षक चीजें बनाई जाएंगी।
70 करोड़ से शहर के कई हिस्सों में होंगे काम
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में अवस्थापना निधि से करीब 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर फैसला लिया गया। इनमें सड़क, नाली, जल निकासी, पार्क, रिटेनिंग वॉल, सड़क सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण और बिजली से जुड़े कुल 34 काम शामिल हैं। यह सब काम होने के बाद शहर का विकास होगा और शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा।
एमजी रोड को भी मिलेगा नया रूप
प्रयागराज में बैठक के दौरान एमजी रोड यानि ‘महात्मा गांधी मार्ग’ को ‘जीरो टॉलरेंस वेस्ट रोड’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए व्यापार मंडल के साथ मिलकर योजना तैयार की जाएगी, ताकि सड़क की सफाई के साथ यातायात और आसपास के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा सके।
महेवा जंक्शन समेत कई जगहों पर काम
प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क के अलावा महेवा जंक्शन के सौंदर्यीकरण, बेली रोड पर सड़क-पटरी और नाली निर्माण, जगराम चौराहा-कटरा लिंक रोड के चौड़ीकरण और रसूलाबाद लिंक रोड जैसे काम भी योजना में शामिल हैं। प्रयागराज के अलोपीबाग फ्लाईओवर पर फसाड लाइटिंग और दूसरे बिजली संबंधी काम भी कराए जाएंगे।
प्रयागराज पार्कों और तालाबों पर भी जोर
प्रयागराज के बैठक में शहर के तालाबों की जमीन चिह्नित करने और किसी तालाब को प्राथमिकता से विकसित करने की बात कही गई। वहां वॉकर्स और जॉगर्स के लिए जरूरी सुविधाएं देने की योजना है। सुमित्रा नंदन पार्क के विकास पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा।










