England Vs Pakistan: इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में है। इसी बीच एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है। जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। पाकिस्तान की पूरी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा तीन टेस्ट मैचों में कुल 743 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ अकेले 754 रन ठोक दिए थे। यानी गिल के व्यक्तिगत स्कोर से पाकिस्तान की पूरी टीम 11 रन पीछे है।
गिल का अकेला प्रदर्शन पाकिस्तान पर भारी
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के 2025 दौर पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन कया था। पांच मैचों कि उस सीरीज में गिल ने कुल 754 रन बनाए थे। दूसरी ओर इंग्लैंड के मौजूदा दौर पर पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैच में 743 रन ही बना सकी है। यह आंकड़ा दोनों टीमों की बल्लेबाजी के बीच बड़ा अंतर दिखाता है।
तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की हालत खराब
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी एकबार फिर बुरी तरह लड़खड़ा गई। एजबेस्टन में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 133 रन पर ऑलआउट हो गई टीम की ओर से सऊदी शकील ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन और डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने 11 रन का योगदान दिया।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पकिस्तान के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। जोश टंग ने चार विकेट चटकाए, जबकि ओली रॉबिन्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान की पारी सिर्फ 33.5 ओवर ने सिमट गई।
इंग्लैंड ने बनाई बढ़त
133 रन के जवाब में इंग्लैंड ने भी शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन एमिलियो गे और हरी ब्रुक ने पारी को संभाल लिया। गे ने 60 रन बनाए, जबकि ब्रुक 52 रन बनाकर नाबाद रहे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 39 ओवर में 156/4 रन बना लिए थे और पाकिस्तान पर 23 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर बड़े सवाल
तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पहले ही शुरुआती दो मुकाबले गवां चुका है। तीसरे टेस्ट में भी टीम की बल्लेबाजी का यही हाल रहा। लगातार कमजोर प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिले है। ऐसे में शुभमन गिल के 754 रन और पाकिस्तान के 743 रन वाला आंकड़ा उसकी मौजूदा बल्लेबाजी की परेशानी को साफ तौर पर दिखाता है।









