Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। जापान के निसिन स्थिति कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर गोल्ड मेडल पर है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती
भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन हस सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने 169/7 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 45 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने 40 गेंद पर ना बाद 80 रन की शानदार पारी खेली थी।
वहीं पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। बारिश के कारण मुकाबला 13-13 ओवर का कियागया था। पाकिस्तान 112 रन के लक्ष्य को 11.3 ओवर में हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
भारत की नजर लगातार दूसरी एशियन गेम्स गोल्ड पर
भारत ने 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम के पास लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। दूसरी और पाकिस्तान इस फाइनल को जीतकर अपना पहला एशियन गेम्स क्रिकेट गोल्ड हासिल करना चाहेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह भारत की टीम में शामिल है।
पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की अगुवाई साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। उनकी टीम में सुफियान मुकीम, हसन नवाज, अबरार अहमद, अब्दुल समद, साद मसूद, साइम अयूब, अहमद दानियाल, उस्मान खान, अराफात मिन्हास और माज सदाकत जैसे खिलाड़ी शामिल है।
गोल्ड मेडल के लिए रोमांचक मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला एशियन गेम्स के सबसे चर्चित क्रिकेट मुकाबले में से एक है दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। फाइनल में बारिश की स्थिति बनने पर दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल साझा किए जाने का प्रावधान है।









