ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज निक मैडिन्सन ने लगभग 10 साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलफ डरबन में खेले जा रहे। पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया और पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह वापसी उनके क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
निक मैडिन्सन की टीम में वापसी कैसे हुई
34 वर्षीय मैडिन्सन को शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश की उंगली में फ्रैक्चर और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम का संयोजक बदलना पड़ा। इसके बाद निक मैडिन्सन को टीम में शामिल किया गया। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बीमारी से वापसी तक का सफर
निक मैडिन्सन की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पिछले साल गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया था। कैंसर के इलाज के बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई। अक्टूबर 2026 में उन्हें न्यू साउथ वेल्स टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया। उनकी वापसी उन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों के बाद दोबारा खेल में अपना स्थान बनाने की कोशिश करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में क्या बदलाव हुआ
निक मैडिन्सन को ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली। इसके चलते मैट रेनशा को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर और कप्तान पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज एनरिक और स्पिनर केशव महाराज तथा साइमन हार्मर को जगह दी।
लगभग 10 साल का लंबा इंतजार
निक मैडिन्सन ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट मैच खेले थे इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में वापसी के लिए करीब 9 साल और 286 दिन इंतजार करना पड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया के पुरुष टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे अंतराल में से एक है। अब उनके सामने खुद को साबित करने और टीम की ओपनिंग समस्या का समाधान करने की चुनौती है।










