---Advertisement---

कनाडा के सामने नेपाल की चुनौती, वर्ल्ड कप लीग-2 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 2023-27 के मुकाबले में 11 अक्टूबर 2026 को कनाडा और नेपाल की टीमें आमने-सामने है। यह मैच ओमान के अल अमेरात स्थित अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वनडे क्रिकेट में अपनी स्थिति बेहतर करने और टूर्नामेंट में अहम अंक हासिल करने का अवसर है।

कनाडा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मैच में कनाडा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद नेपाल की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। कनाडा कि रणनीति शुरुआती ओवरों में विकेट हासिल करके नेपाल के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की है, जबकि नेपाल की कोशिश शुरुआती झटकों से उभरकर पारी को संभालने और बड़ा स्कोर खड़ा करने की है।

नेपाल की बल्लेबाजी पर रहेगी नजर

नेपाल की टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के साथ रोहित पौडेल, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी और करण केसी जैसे खिलाड़ी शामिल है। टीम के बल्लेबाजी और मध्यकर्म की साझेदारियां मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है। नेपाल को अपनी पारी के दौरान विकेट बचाने के साथ रन बनाने की गति बनाए रखने की जरूरत होगी।

कनाडा की टीम भी जीत के इरादे से मैदान पर

कनाडा की टीम के कप्तानी हमजा तारीक कर रहे है। टीम के ओरोन जॉनसन, हर्ष ठाकर, समित गोहेल, श्रेयस मोव्वा और अखिल कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल है। कनाडा के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करके नेपाल को बड़े स्कोर तक पहुंचाने से रोकना चाहेंगे। लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में कनाडा के बल्लेबाजों पर भी जिम्मेदारी होगी।

मैच का नतीजा क्यों है अहम

वर्ल्ड कप लीग 2 में हर मुकाबले का प्रदर्शन टीमों की अंक तालिका और आगे की राह के लिहाज से महत्वपूर्ण है। नेपाल और कनाडा दोनों की कोशिश बेहतर खेल दिखाकर जीत दर्ज करने की होगी। मैच की दिशा नेपाल की बल्लेबाजी, कनाडा की गेंदबाजी और दोनों टीमों के दबाव में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment