---Advertisement---

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2-2 से बराबर, आखिरी मैच में होगा खिताब का फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज अपने नए मोड पर पहुंच गई। चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। अब दोनों टीमों की नजर आखिरी मैच पर है जहा जीत दर्ज करने वाले टीम सीरीज अपने नाम करेंगी।

चौथे T20 मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में तीन विकेट को कर 247 रन बनाए। टीम के कप्तान शाही होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए उनकी पारी में 9 छक्के और चार चौके शामिल रहे। शाही होप ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़े शॉट लगाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

शेरफेन रदरफोर्ड ने भी दिया अहम योगदान

शाई होप के साथ शेरफेन रदरफोर्ड ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 49 रन बना कर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी ने वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक पहुंचने मे अहम भूमिका निभाई। भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और कैरेबियाई बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में भी रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी।

संजू सैमसन की तेज पारी

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई। संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन तेज पारी खेलकर भारत की उम्मीद बढ़ाई। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

किमो पॉल ने पांच विकेट लेकर भारत की मुश्किलें बढ़ाई

वेस्टइंडीज के गेंदबाज कीमो पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को बिखरने में बड़ी भूमिका निभाई। अहम मौकों पर विकेट मिलने से वेस्टइंडीज ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी मुकाबले में सीजन जितने का मौका

चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है। जिससे पांचवा मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। भारतीय टीम निर्णायक मैच में अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर तालमेल दिखाना चाहेगी, वही वेस्टइंडीज की टीम चौथे मैच के प्रदर्शन को दोहराकर सीरीज जीतने की इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment