---Advertisement---

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची

चुनाव आयोग ने 2027 मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया। 12 नवंबर को प्रारंभिक सूची आएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया उन जगहों पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए की जाएगी जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा हो चुका है। या जहां अलग प्रक्रिया अपना गई है। इसका उद्देश्य नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और मौजूदा रिकॉर्ड में जरूरी सुधार करना है।

क्या है SSR और इसका क्या काम होगा

SSR यानी Special Summary Revision को हिंदी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कहा जाता है। इसके तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम या पते में गलतियां सुधारने और नियमों के अनुसार अपात्र या गलत प्रविष्टियों की जांच करने का काम किया जाता है। यह मतदाता सूची को नियमित रूप से अपडेट करने की प्रक्रिया है। वहीं, SIR यानी Special Intensive Revision में मतदाता सूची की अधिक विस्तृत जांच की जाती है।

किन 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगी प्रकिया

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार गोवा, गुजरात, राजस्थान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, असम और मणिपुर के साथ पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और, निकोबार द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप शामिल है। इन क्षेत्रों में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रकिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

कब जारी होगी प्रारंभिक और अंतिम मतदाता सूची

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 12 नवंबर 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026 रखी गई है सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

18 साल के होने वाले युवाओं को भी मिलेगा मौका

इस प्रक्रिया में उन युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है जो मतदाता बनने की पात्रता हासिल करने वाले है। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा 2027 की अन्य निर्धारित पात्रता तिथियां के आधार पर आवेदन करने की सुविधा भी दी जाएगी। पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को सलाह है कि वह निर्धारित समय पर आवेदन करें और अपने विवरण की जांच करते रहे।

मतदाता को क्या करना चाहिए

मतदाता को प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद अपना नाम, पता और अन्य विवरण ध्यान से जांचने चाहिए। यदि नाम छूट गया है या किसी जानकारी में गलती है, तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी या आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से उचित फॉर्म भरकर सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ध्यान रहे किसी नाम हटाने या किसी दूसरे बदलाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment