UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

यूपी की 50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी, योगी ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्नातक की छात्राओं को 50 हजार स्कूटी देने का ऐलान किया।

---Advertisement---

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की स्नातक छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में प्रदेश की 50 हजार बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इसका मकसद छात्राओं को पढ़ाई के साथ आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कई सारे और भी ऐलान रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेश की महिलाओं के लिए किया है।


50 हजार बेटियों को मिलेगी स्कूटी

26 अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्राओं के लिए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्नातक की पढ़ाई कर रही 50 हजार बेटियों को अक्टूबर या नवंबर में एक-एक स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। यानी आने वाले महीनों में बड़ी संख्या में छात्राओं को आने-जाने के लिए यह सुविधा मिल सकती है।
हालांकि, अभी लाभार्थियों के चयन, आवेदन की प्रक्रिया और स्कूटी वितरण के लिए जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी अलग से सामने आना बाकी है। उसके बाद तय होगा कि किन बच्चियों को स्कूटी उपलब्ध करवाई जाएगी।


बेटियों को पढ़ाई व आगे बढ़ाने के लिए


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, रोजगार और उद्यमिता तक उसके साथ खड़े रहने की बात करती है। उनके मुताबिक, सरकार की योजनाओं में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबोधन में कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की हालात बहुत ही खराब थी, महिलाओं को भूत डर कर रहना पड़ता था। पर अब महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम योगी ने कहा की छात्राओं के पास स्कूटी आने से उनके पढ़ाई में आसानी होगी, खासकर उन छात्राओं के लिए जिन्हें कॉलेज आने-जाने के लिए बस या दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे समय बचने और कॉलेज तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।


अक्टूबर-नवंबर में शुरू हो सकता है वितरण


सीएम योगी ने बताया कि 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने की प्रक्रिया अक्टूबर या नवंबर में आगे बढ़ाई जाएगी। अभी यह साफ होना बाकी है कि छात्राओं का चयन किन मानकों के आधार पर किया जाएगा और उन्हें स्कूटी किस तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए फिलहाल छात्रों और अभिभावकों को किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट में बताए गए आवेदन लिंक या पात्रता की जानकारी पर बिना पुष्टि के भरोसा नहीं करना चाहिए। आधिकारिक दिशा-निर्देश आने के बाद ही आवेदन से जुड़ी जानकारी स्पष्ट होगी।


महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा


इसी कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को माताओं, बहनों और बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। और इसके बाद ही 29 अगस्त से 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा हमेशा रहेगी। इसके लिए महिलाओं को वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना होगा।


योजना का मकसद सिर्फ पढ़ाई तक नहीं


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के साथ उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका देना है। उन्होंने महिलाओं के रोजगार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई योजनाओं का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास से जुड़ी योजना का नाम भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की जानकारी दी गई। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए बस सेवा का नाम भी इसी नाम पर रखा गया है।


छात्राओं को अब आधिकारिक जानकारी का इंतजार


50 हजार स्नातक छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका लाभ किन छात्राओं को मिलेगा। आवेदन कब शुरू होंगे, कौन पात्र होगा और चयन कैसे किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी सरकार की ओर से जारी होना बाकी है।
फिलहाल मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में 50 हजार स्नातक छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसलिए छात्राओं को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए और किसी भी फर्जी लिंक या अपुष्ट दावे से बचना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment