Bittu Tabahi : मध्य प्रदेश के अजनार नदी को वही के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहने वाले 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अजनार नदी के गंदगी से भरे हिस्सों की सफाई का काम खुद शुरू किया और कई महीनों तक इसे जारी रखा। उनके काम की तारीफ महिंद्रा कंपनी के मालिक उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी कर चुके हैं।
कौन है Bittu Tabahi ?
26 जनवरी 2026 से बिट्टू ने अजनार नदी की सफाई शुरू की जब उन्हें तैरना तक नहीं आता था। सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक हैं। अजनार नदी की हालत देखकर उन्होंने नदी की सफाई करने का फैसला किया क्योंकि नदी के कई हिस्सों में प्लास्टिक, बोतलें, पूजा सामग्री, कचरा और दूसरी गंदगी जमा थी। बिट्टू ने किसी बड़े अभियान का इंतजार करने के बजाय खुद ही अकेले नदी में उतरकर कचरा निकालना शुरू कर दिया। वह हाथों और सामान्य सफाई के सामान की मदद से नदी से जमा गंदगी निकालते रहे।। इसके बावजूद वह नदी के गंदे पानी में उतरकर सफाई करते रहे। लगातार गंदे पानी में काम करने की वजह से उन्हें हाथ-पैर में संक्रमण और त्वचा से जुड़ी परेशानी भी हुई।
आनंद महिंद्रा ने भी की Bittu Tabahi की तारीफ
Bittu Tabahi की मेहनत की चर्चा मध्य प्रदेश से निकलकर देशभर में पहुंची तो महिंद्रा कंपनी के मालिक उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उनके काम पर ध्यान दिया। मार्च 2026 में महिंद्रा ने बिट्टू की नदी सफाई से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें अपना “Monday Motivation” बताया। महिंद्रा ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि सोशल मीडिया पर जहां कई बार सिर्फ दिखावे वाली चीजें ज्यादा चलती हैं, वहीं अगर किसी को मिलने वाले लाइक्स और ध्यान का इस्तेमाल किसी अच्छे काम के लिए हो रहा है तो उसे सकारात्मक तरीके से देखा जाना चाहिए।
लोगों ने कहा “सिर्फ वीडियो के लिए कर रहे हो”
जब बिट्टू की सफाई के वीडियो सोशल मीडिया पर आने लगे तो हर किसी ने उनकी तारीफ नहीं की। कुछ लोगों ने उन पर सिर्फ लाइक और व्यूज के लिए वीडियो बनाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने तो उनके वीडियो को AI से बना हुआ तक बताया। इसके बाद बिट्टू ने अपने काम को लगातार वीडियो के जरिए दिखाना शुरू किया। उन्होंने नदी की सफाई मे उनके करीब 30 हजार रुपए भी लग गए है। इससे लोगों को उनके काम में हुआ बदलाव साफ दिखाई देने लगा।
पहले कचरे का ढेर, अब दिखने लगा नदी का पानी
Bittu Tabahi की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में नदी के एक हिस्से की पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई है। पहले जहां प्लास्टिक और कचरे का ढेर नजर आता था, वहीं सफाई के बाद पानी और नदी का किनारा काफी साफ दिखाई देता है। उन्होंने अजनार नदी के अलग-अलग हिस्सों और घाटों की सफाई की।
बिट्टू की कहानी सिर्फ नदी की सफाई तक सीमित नहीं
Bittu Tabahi की कहानी नदी की सफाई के साथ-साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है। आखिर सार्वजनिक नदी और उसके आसपास की सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ एक 20 साल के युवक को क्यों उठानी पड़ रही है? उनकी कहानी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने स्थानीय प्रशासन और नगर निकायों की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि बदलाव की शुरुआत कई बार किसी बड़े अभियान से नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के छोटे से कदम से भी हो सकती है।







