Shree Charani : दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया की पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। पाकिस्तान की पारी को तहस-नहस करने में सबसे बड़ी भूमिका बाएं हाथ के स्पिनर श्री चरणी की रही। जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Shree Charani की फिरकी में उलझा पाकिस्तान
India Vs Pakistan: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुरुआत में मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार ने 27 रन की साझेदारी कर टीम को ठीक शुरुआत दिलाई लेकिन मुनीबा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद श्री चरणी ने अपनी सटीक लेफ्ट-आर्म स्पिन से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा।
श्री चरणी ने शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा और आयशा जफर के विकेट हासिल किए खास बात यह रही कि उनकी गेंद के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह उसका महिला T20 इंटरनेशनलम सबसे कम स्कोर है।
प्रेमा रावत ने भी खोली पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पोल
Shree Charani के साथ प्रेमा रावत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की प्रेमा रावत ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। यानी श्री चरणी और प्रेमा रावत ने मिलकर पकिस्तान के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
दोनों की गेंदबाजी में एक खास अंतर देखने को मिला श्री चरणी ने अपने लेफ्ट-आर्म स्पिन से बल्लेबाजों को एंगल और टर्न के जरिए परेशान किया। जबकि प्रेमा ने अपनी लेग-स्पिन से लगातार दबाव बनाया दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह बांध दिया।
सिर्फ 28 रन में गंवाए 10 विकेट
पाकिस्तान की शुरुआत 27 रन तक संभली हुई थी, लेकिन इसके बाद पूरी टीम ने बेहद तेजी से विकेट गंवाए शुरुआती साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान ने सिर्फ 28 रन के अंदर अपने बाकी 10 विकेट गवा दिए। भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान को लगातार डॉट- बॉल के दबाव में रखा और बल्लेबाज बड़े शॉट खलने में नाकाम रहे। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ शवाल जुल्फिकार ने 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।
भारत ने 8.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
56 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को हालांकि शुरुआत में थोड़ा झटका लगा। भारत में 29 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी संभाली और भारत को 8.4 ओवर में 57/3 तक पहुंच कर जीत दिला दी ।
हरमनप्रीत कौर 18 रन बनाकर नाबाद रही। इस मुकाबले में उनकी कप्तानी का एक और खास रिकॉर्ड भी बना वह 150 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली क्रिकेटर बनी।
श्री चरणी बनी मैच में सबसे बड़ी स्टार
Shree Charani : भारत की इस जीत में बल्लेबाजों से ज्यादा चर्चा गेंदबाजों की रही। श्री चरणी ने 3/7, प्रेमा रावत ने 3/9 और दीप्ति शर्मा ने 2/5 का शानदार प्रदर्शन किया। भारत के स्पिन आक्रमण ने पाकिस्तान को पूरे मुकाबला में सांस लेने का मौका नही दिया।
| आंकड़ा | प्रदर्शन |
|---|---|
| ओवर | 4 |
| रन दिए | 7 |
| विकेट | 3 |
| इकॉनमी | 1.75 |
| डॉट बॉल | 17 |
| मेडन | 0 |
| वाइड | 0 |
| नो-बॉल | 0 |
| मैच का अवॉर्ड | 🏆 Player of the Match |
श्री चरणी और प्रेमा रावत की जोड़ी ने यह मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट में उभरती हुई स्पिन ताकत की एक शानदार झलक दे दी। एक तरफ श्री चरणी की लेफ्ट-आर्म स्पिन और दूसरी तरफ प्रेमा रावत की लेग-स्पिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए दोनों को पढ़ना बेहद मुश्किल साबित हुआ।










