---Advertisement---

Bigg Boss 20 Grand Premiere: कूल अंदाज में लौटे सलमान खान,आज खुलेगा बिग बॉस का घर

Bigg Boss 20 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के घर की कमान संभालने लौट आए हैं और आज यानी 6 सितंबर 2026 को शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इस बार शो में टीवी, म्यूजिक, सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कई चेहरे नजर आने वाले हैं। मैरी कॉम से लेकर माही विज, काजी तौकीर, कनिका मान और अर्शिफा खान तक कई नामों को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी काफी अलग और दिलचस्प रहने वाली है।

बिग बॉस शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं। अब ग्रैंड प्रीमियर के साथ इन चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग जाएगा।

कब और कहां देख सकते हैं Bigg Boss 20?

इस बार दर्शकों को शो देखने के लिए टीवी के साथ डिजिटल विकल्प भी मिलेगा। Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को JioHotstar पर रात 9 बजे स्ट्रीम होगा। इसके बाद Colors TV पर रात 10:30 बजे शो प्रसारित किया जाएगा।

जानकारीविवरण
शो का नामBigg Boss 20
ग्रैंड प्रीमियर6 सितंबर 2026
होस्टसलमान खान
JioHotstar पर समयरात 9 बजे
Colors TV पर समयरात 10:30 बजे
फॉर्मेटडिजिटल-फर्स्ट

Bigg Boss 20 में कौन-कौन आएगा?

इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा कंटेस्टेंट्स को लेकर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आए हैं।

चर्चित कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

क्रमकंटेस्टेंट का नामपहचान
1मैरी कॉमओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर
2माही विजटीवी अभिनेत्री
3गुल्लू उर्फ कुशल तंवररियलिटी टीवी से जुड़े
4अर्शिफा खानअभिनेत्री और सोशल मीडिया क्रिएटर
5कनिका मानटीवी अभिनेत्री
6ईशा रिक्कीपंजाबी अभिनेत्री
7काजी तौकीरगायक और Fame Gurukul विजेता
8अम्रपाली दुबेभोजपुरी अभिनेत्री
9अमन गांधीअभिनेता/मॉडल
10आसिफ खानअभिनेता
11रिती तिवारीमनोज तिवारी की बेटी
12रोहेड खानएंटरटेनमेंट से जुड़े
13स्काउट उर्फ तन्मय सिंहई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी और कंटेंट क्रिएटर
14खुशी दुबेटीवी अभिनेत्री
15फैसल खानअभिनेता
16रिया अहीरसोशल मीडिया से चर्चित चेहरा
17लव गिलसोशल मीडिया/एंटरटेनमेंट से जुड़े
18करण वाहीअभिनेता और टीवी होस्ट

बिगबॉस 20 se जुड़ी सारी न्यूज यहां देखे

Bigg Boss 20 में क्या नया देखने को मिलेगा

Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स के अलावा इस बार शो के फॉर्मेट और घर को लेकर भी काफी बातें सामने आई हैं। मेकर्स ने प्रोमो के जरिए नए ट्विस्ट का संकेत दिया है। यही वजह है कि दर्शकों की नजर सिर्फ इस बात पर नहीं है कि घर में कौन आएगा, बल्कि यह भी देखने पर है कि इस बार बिग बॉस का गेम किस तरह बदला हुआ नजर आएगा।

आज रात साफ हो जाएगा पूरा मामला

Bigg Boss 20 में पिछले कई दिनों से चल रही कंटेस्टेंट्स की चर्चाओं का सबसे बड़ा जवाब आज रात मिलेगा। , जबकि कुछ नाम अभी भी मीडिया रिपोर्ट्स तक सीमित हैं। ऐसे में Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर सिर्फ सलमान खान की वापसी के कारण ही खास नहीं है, बल्कि इस बार कंटेस्टेंट्स की विविधता भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। खेल, टीवी, संगीत, सोशल मीडिया और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े चेहरों का मिश्रण शो में अलग-अलग तरह की कहानियां और समीकरण बना सकता है।

Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज 6 सितंबर को रात 9 बजे JioHotstar और रात 10:30 बजे Colors TV पर देखा जा सकता है।

ये भी देखें;

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment