सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म की jailer 2 रिलीज के शुरुआती चार दिनों में बाक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार, 18 अक्टूबर तक दुनियाभर से करीब ₹424.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया। अब फिल्म की कमाई ₹500 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
चौथे दिन कमाई में आया उछाल
फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को भारत में लगभग ₹55.85 करोड़ नेट कमाए। इससे पहले शनिवार को फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन ₹47.25 करोड़ रहा था। इस तरह रविवार को कमाई में लभभग 18.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुरुआती वीकेंड में दर्शकों की बढ़ती संख्या ने फिल्म के कुल कलेक्शन को मजबूत किया।
भारत में ₹200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
चार दिनों के कारोबार के बाद jailer 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹199.90 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹234.25 करोड़ बताया गया। जहां नेट कलेक्शन का मतलब टैक्स हटाने के बाद की कमाई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन में टैक्स भी शामिल होता है। दोनों आंकड़ों को अलग-अलग समझना जरूरी है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस आंकड़ों रिपोर्ट में इनका इस्तेमाल अलग संदर्भों में किया जाता है।
तमिल वर्जन ने कमाई में मारी बाजी
फिल्म के अलग अलग भाषाओं के कलेक्शन में तमिल वर्जन सबसे आगे रहा। रविवार को तमिल वर्जन ने करीब ₹39.95 करोड़ नेट की कमाई की। वहीं तेलगु वर्जन से ₹9.50 करोड़ और हिंदी वर्जन से लगभग ₹5.75 करोड़ मिले। कन्नन वर्जन का योगदान करीब ₹65 लाख रहा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि फिल्म की घरेलू कमाई में तमिल दर्शकों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही।
विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
Jailer 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में विदेशी बाजारों का भी अहम योगदान है। रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन विदेशों में लगभग ₹40 करोड़ ग्रॉस कमाए, जिससे उसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹190 करोड़ तक पहुंच गया। भारत और विदेशों की कमाई को मिलकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹424.25 करोड़ हो गया।
क्या ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी Jailer 2
चार दिनों में ₹424 करोड़ से अधिक कमाई के बाद फिल्म को दुनियाभर में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए लगभम ₹75.75 करोड़ और कमाने होगे। शुरुआती वीकेंड के आंकड़े फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत देते है, लेकिन आगे की कमाई दर्शकों की प्रतिक्रिया, वर्किंग डेज में सिनेमाघरों की ऑक्युपेंसी और आने वाले दोनों के कारोबार पर निर्भर करेगी। फिलहाल ₹500 करोड़ का एक लक्ष्य है, जिसे फिल्म ने अभी पार नहीं किया है।










