---Advertisement---

प्रयागराज की सड़कों पर पहली बार दौड़ेगी इलेक्ट्रिक वॉल्वो, जानें किन रूटों पर चलेगी

प्रयागराज: प्रयागराज रोडवेज को पहली बार दो इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें मिली हैं। इनमें से एक लखनऊ और दूसरी कानपुर रूट पर चलाने की तैयारी है। दोनों बसें लीडर रोड डिपो से संचालित होंगी। इलेक्ट्रिक वाल्वों बसों से न धुआं, न शोर कुछ भी नहीं होता है।

पहली बार प्रयागराज को मिलीं इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें

प्रयागराज के यात्रियों के लिए सफर से जुड़ी अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रयागराज रीजन को पहली बार दो इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें मिली हैं। इनमें से एक बस प्रयागराज से लखनऊ और दूसरी कानपुर रूट पर चलाने की तैयारी है। इससे प्रयागराज के लोगों को आने जाने में आसानी होगी।

लीडर रोड डिपो से होगा संचालन

प्रयागराज में आ रहे पहली बार दोनों इलेक्ट्रिक वाल्वों बसों का संचालन लीडर रोड डिपो से किया जाएगा। फिलहाल इन बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरटीओ कार्यालय में चल रही है। पंजीकरण पूरा होने के बाद इन्हें आम यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।

42 पुश-बैक सीटें, सफर में ज्यादा आराम

प्रयागराज के नई इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसों में 42 पुश-बैक सीटें हैं और सीटों को 2×2 लेआउट में लगाया गया है। सीटों के बीच पैर रखने के लिए भी सामान्य बसों के मुकाबले ज्यादा जगह दी गई है। इससे लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को ज्यादा आराम मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा का भी रखा गया है ध्यान

दोनों वॉल्वो बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यानी सफर के दौरान किसी आपात स्थिति में यात्री मदद के लिए पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रयागराज के यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प

प्रयागराज से लखनऊ और कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए ये बसें एक नया और आरामदायक विकल्प होंगी। इससे लंबी दूरी के इन दोनों रूट पर रोडवेज की आधुनिक बस सेवा को बढ़ावा मिलेगा। प्रयागराज में पहले से भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment