---Advertisement---

प्रयागराज में दधिकांदो मेला का इंतजार खत्म, 12 सितंबर से शुरू होगा उत्सव; जानें किस दिन कहां लगेगा मेला

प्रयागराज: प्रयागराज का पारंपरिक दधिकांदो मेला इस बार 12 सितंबर से शुरू होगा। शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब दो हफ्ते तक मेले की रौनक रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और यातायात की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में इस मेला की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

12 सितंबर को सलोरी से होगी शुरु

प्रयागराज का ऐतिहासिक दधिकांदो मेले की शुरुआत 12 सितंबर को सलोरी क्षेत्र से होगी। इसके बाद अलग-अलग मोहल्लों में मेला आयोजित किया जाएगा। मेला समितियां आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हैं। दधिकांदो प्रयागराज की पारंपरिक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल है। जिला प्रशासन के अनुसार जन्माष्टमी के बाद दधिकांदो पर्व मनाया जाता है और इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में शोभायात्राएं निकाली जाती हैं।

किस दिन कहां लगेगा मेला?

इस बार दधिकांदो मेले का कार्यक्रम अलग-अलग इलाकों के हिसाब से तय किया गया है। जिसमें

• 12 सितंबर सलोरी

• 13 सितंबर सुलेमसराय

• 19 सितंबर तेलियरगंज-रसूलाबाद

• 20 सितंबर राजापुर

• 24 सितंबर कीडगंज की बीच वाली सड़क

• 25 सितंबर को कीडगंज की थाने वाली सड़क

इन दिनांकों पे अलग-अलग जगह पे आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 25 सितंबर को कीडगंज में मेला आयोजन के साथ मेले का समापन होगा।

प्रशासन ने भी तेज की तैयारी

मेले को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, बिजली, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्रों और रूट का निरीक्षण कर जरूरी काम समय से पूरा कराने को कहा गया है। मेला मार्गों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करने और खुले सीवर के ढक्कन बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग को जर्जर तारों को दुरुस्त करने और सड़क पर लगे जरूरतमंद ट्रांसफॉर्मरों को शिफ्ट करने को कहा गया है।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल और वीडियोग्राफी

मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ मेला क्षेत्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। आयोजन समितियों से वालंटियरों की सूची भी प्रशासन को देने को कहा गया है। मेले में कई स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। आग से बचाव के लिए दमकल की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग योजना तैयार की जा रही है। प्रयागराज की पुरानी परंपरा है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “प्रयागराज में दधिकांदो मेला का इंतजार खत्म, 12 सितंबर से शुरू होगा उत्सव; जानें किस दिन कहां लगेगा मेला”

Leave a Comment