---Advertisement---

Rajasthan SET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को होगी परीक्षा

Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा या Rajasthan SET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा ने 7 सितंबर 2026 को Rajasthan SET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल या SSO के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

13 सितंबर को होगी Rajasthan SET 2026 परीक्षा

Rajasthan SET 2026 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना जरूरी है।

एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना Rajasthan SET 2026 Admit Card डाउनलोड कर सकते है।

ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan SET Admit Card

सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाये। इसके बाद Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें। Rajasthan SET से संबंधित लिंक चुनकर मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। कैप्चा भरने के बाद सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा उसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचे

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का केंद्र, परीक्षा का समय और अन्य व्यक्तिगत विवरण ध्यान से जांचना चाहिए। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था से संपर्क करना उचित रहेगा।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले रखे जरूरी सावधानी

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र का पता भी पहले जांच लेना बेहतर रहेगा। ताकि परीक्षा वाले दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने कि सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट

Rajasthan SET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी के साथ एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी भी जांच लेनी चहिए। परीक्षा से संबंधित किसी भी बदलाव या अतिरिक्त निर्देश के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना को ही प्राथमिकता दें।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment