UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी 2 दिन से लापता, कांग्रेस प्रत्याशी ने थाने के बाहर दिया धरना

---Advertisement---

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच कोटपूतली बहरोड़ जिले से हैरान करनेवाला मामला सामने आया है। प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी प्रत्याशी बुधराम चौधरी दो दिनों से लापता हैं। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी के अचानक गायब होने से इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

1 सितंबर को घर से निकले थे बुधराम

परिजनों के मुताबिक बुधराम चौधरी 1 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उनके बेटे राहुल चौधरी ने प्रागपुरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की तलाश

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी की तलाश तेज कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाल रही है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल बुधराम चौधरी के लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कांग्रेस प्रत्याशी क्यों धरने पर बैठीं

भाजपा प्रत्याशी का दो दिन से कोई सुराग नहीं मिलने के बाद वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी अपने पति मेहर सिंह और बेटे के साथ प्रागपुरा पुलिस थाने पहुंची उन्होंने बुधराम चौधरी को जल्द से जल्द सकुशल तलाशने की मांग करते हुए थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।

कमलेश देवी का कहना है कि चुनावी माहौल में एक प्रत्याशी का इस तरह लापता होना गंभीर मामला है उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करते हुए बुधराम चौधरी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी पहुंचे थाने

मामले की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी प्रागपुरा थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करते हुए बीजेपी प्रत्याशी की तलाश में तेजी लाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और लापता प्रत्याशी को तलाशने का भरोसा दिलाया।

चुनाव के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल

प्रागपुरा नगरपालिका वार्ड 32 में चुनावी प्रक्रिया के बीच प्रत्याशी के लापता होने की घटना ने स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। और सभी की नजर इस बात पर है कि बुधराम चौधरी का पता कब तक चलता है। अभी तक उनके लापता होने के कारण को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment