प्रयागराज: Allahabad University (University of Allahabad) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पीजी कोर्सों के PGAT-2026 रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं और अब अभ्यर्थी अपनी स्कोर कार्ड डाउनलोड कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने पीजी काउंसलिंग शुरू करने संबंधी प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है।
ऐसे चेक करें Allahabad University PG Result
यदि आपने PGAT-2026 परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://aupravesh2026.cbtexam.in/Home/Applicationform.aspx पर जाएं।
- PG Admission 2026-27 या PGAT-2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number/Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
- Login बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका Score Card दिखाई देगा।
- भविष्य की प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें शामिल हैं:
- मेरिट सूची और कटऑफ देखना।
- निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में भाग लेना।
- आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना।
- सीट आवंटन के बाद निर्धारित समय सीमा में प्रवेश शुल्क जमा करना।
- समय पर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
प्रवेश के समय जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को सामान्यतः निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे:
- PGAT-2026 स्कोर कार्ड
- प्रवेश पत्र (Admit Card)
- स्नातक (Graduation) की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- EWS/PwD या अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अंतिम दस्तावेजों की सूची संबंधित विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार ही मान्य होगी।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें।
- काउंसलिंग की तिथियों और नोटिस पर नियमित नजर रखें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- प्रवेश शुल्क निर्धारित समय के भीतर जमा करना सुनिश्चित करें।











