मुंबई के जुहू इलाके में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी से जुड़ी फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना पुष्पा पार्क के आसपास हुई। गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टाइगर श्रॉफ सुरक्षित
इस घटना में राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित है और उन्हें गोली लगने की सूचना नहीं है। पुलिस के हवाले से सामने आई शुरुआती जानकारी में भी अभिनेता के सुरक्षित होने की बात कही गई है। घटना के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता देखने को मिली। हालांकि, फायरिंग के सटीक घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जांच के आधार पर स्पष्ट होगी।
ड्राइवर समेत 2 लोगों के घायल होने की खबर
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी दी गई है हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति और चोटों की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी, हमलावारों की पहचान की कोशिश
गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अहम साबित हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किसने की और इसके पीछे क्या कारण था। सोशल मीडिया पर सामने आने वाले किसी भी दावे को आधिकारिक पुष्टि के बिना सच मनाना उचित नहीं होगा।
घटना के पीछे की वजह पर सबकी नजर
टाइगर श्रॉफ से जुड़ी इस घटना ने बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है। फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण सवाल हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के मकसद को लेकर है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही मामले की तस्वीर सपष्ट होगी। आखिर मामले की वजह क्या थी और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।











