UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

इलाहाबाद विश्वविद्यालय BA First Cutoff 2026 जारी: 515 अंकों पर खुला एडमिशन, पिछले साल से 51 अंक ज्यादा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BA प्रथम कटऑफ जारी कर दी है। इस बार सामान्य (UR) वर्ग के लिए कटऑफ 515 अंक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51 अंक अधिक है।

---Advertisement---

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BA प्रथम कटऑफ जारी कर दी है। इस बार सामान्य (UR) वर्ग के लिए कटऑफ 515 अंक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51 अंक अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि BHU की प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवेदन किया, जिससे कटऑफ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली।

BA की पहली कटऑफ ने चौंकाया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (University of Allahabad) ने BA कोर्स की पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस बार सामान्य (UR) वर्ग के लिए कटऑफ 515 अंक निर्धारित की गई है, जबकि ST वर्ग के लिए 378 अंक रखे गए हैं। पिछले वर्ष BA की पहली कटऑफ 464 अंक थी, लेकिन इस बार इसमें 51 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

BA प्रथम कटऑफ (CUET UG 2026)

श्रेणीप्रथम कटऑफ (अंक)फीस जमा करने की तिथि
UR (सामान्य)51529 जुलाई – 31 जुलाई (सुबह 9:00 बजे तक)
ST37829 जुलाई – 31 जुलाई (सुबह 9:00 बजे तक)

29 से 31 जुलाई तक फीस जमा करने का मौका

विश्वविद्यालय के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के UR वर्ग में 515 या उससे अधिक अंक तथा ST वर्ग में 378 या उससे अधिक अंक हैं, वे 29 जुलाई से 31 जुलाई सुबह 9 बजे तक अपनी प्रवेश फीस जमा कर सकते हैं।

BHU की प्रवेश प्रक्रिया का भी पड़ा असर

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष BHU की प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवेदन किया। इसी वजह से BA की कटऑफ पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक पहुंच गई है।

अभी और आएंगी UR की कटऑफ

विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार BA में पहले सामान्य (UR) वर्ग की कई कटऑफ जारी की जा सकती हैं। संभावना है कि दूसरी और तीसरी सूची भी UR वर्ग की आए। इसके बाद अन्य आरक्षित वर्गों की कटऑफ जारी की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों का नाम पहली सूची में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

अन्य कोर्सों की भी कटऑफ जारी

विश्वविद्यालय ने BA के साथ-साथ अन्य पाठ्यक्रमों की कटऑफ भी जारी की है।

BBA/MBA तीसरी कटऑफ

  • UR: 519 अंक
  • EWS: 512 अंक
  • OBC: 469 अंक
  • SC: 415 अंक
  • ST: 357 अंक

इन पाठ्यक्रमों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके अलावा BCA और Development Studies की कटऑफ सूची भी जारी कर दी गई है।

CUT OFF की PDF Download करने के लिए क्लिक करे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment