UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

झारखंड छात्र आंदोलन: राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन; सरकार ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

---Advertisement---

झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन JPSC (झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन) और JSSC (झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। कई दिन से चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर हेमंत सोरेन ने चुप्पी तोड़ी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों को न्याय दिलाने और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

झारखंड छात्र आंदोलन पर क्यों है?

झारखण्ड में छात्र आंदोलन मुख्य कारणों से हो रहा है, जिसमे छात्रों ने आरोप लगाया है की JPSC (झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन) और JSSC (झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) में हो रहे गड़बड़िया जैसे पेपर लीक, चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और निष्पक्षता को लेकर है जो की बहुत सालो से होते आ रहे है। इसके बाद रांची सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन शुरू हो गया।

क्या हैं छात्रों की मुख्य मांगें?

छात्र आंदोलन के जरिये छात्र संगठनों की प्रमुख मांगें है, JPSC परीक्षा रद्द करने, पूरे मामले की CBI जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य की भर्तियां निष्पक्ष तरीके से कराई जाएं।

हेमंत सोरेन ने किया राज्यपाल से मुलाकात

आंदोलन के 12वें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार इस मामले को “बहुत गंभीरता” से ले रही है और छात्रों के साथ न्याय किया जाएगा। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सरकार जल्द कार्रवाई करेगी और छात्रों को न्याय मिलेगा। सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच के लिए CID जांच शुरू कर दी है तथा साथ ही छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की पहल भी की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment