UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

100 सप्ताह तक चलेगी ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प’, पीएम मोदी ने किया देश भर में जारी

---Advertisement---

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह जनभागीदारी अभियान पूरे देश भर में 100 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया जायेगा। इस अभियान के तहत भारत के युवाओ को विकसित भारत बनाने के तरफ उनकी भागीदारी सुनिक्षित करवाना है।

पीएम मोदी ने युवाओं से की अपील, कहा दुश्मन देश का सडयंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने दुश्मन देश का सडयंत्र बताया, कहा “ड्रग सप्लाई कर करके कमाई करना और हमारे देश को तबाह करना, ये भी उनकी आतंकी साजिश का हिस्सा होता है।” उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से भी बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने और नशे की समस्या को छिपाने के बजाय समय पर मदद लेने का आग्रह किया।

100 सप्ताह तक चलेगी देश भर में जागरूकता कार्यक्रम

इस अभियान के तहत देश भर में हर सप्ताह रविवार को आयोजित कराई जाएगी जनजागरूकता गतिविधियां, जिसके तहत खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लोगन आदि करवाए जायेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करना है, जिसके तहत भारत को ‘नशा मुक्त’ भारत बनाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment