UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

राखी पर प्रयागराज की बसों में उमड़ी भीड़, बहनों का सफर हुआ फ्री

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रयागराज में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं की भरी भीड़ देखने को मिली।

---Advertisement---

प्रयागराज: शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए प्रयागराज से बड़ी संख्या में महिलाएं घरों के लिए निकलीं। योगी सरकार के द्वारा पहली बार प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा के चलते प्रयागराज के बस अड्डों पर भीड़ बढ़ी। प्रयागराज क्षेत्र में यात्रियों को देखते हुए तुंरत इंतजाम किए गए। जिससे फ्री बस यात्रा में बढ़े हुए भीड़ को नियंत्रित कर सके।

प्रयागराज में बस अड्डों पर दिखी भारी भीड़

रक्षाबंधन के दिन प्रयागराज के बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं अपने मायके जाने के लिए बसों का इंतजार करती नजर आईं। कई बसें यात्रियों से भरकर रवाना हुईं। मुफ्त सफर की सुविधा ने त्योहार पर घर जाने वाली बहनों का खर्च भी बचा दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर बहुत सारे प्रदेश के वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि UPSRTC की बसे रुक ही नहीं रही है यात्रियों के लिए, तथा बस अड्डे पर बस ही नहीं मिल रही है जिससे यात्रियों को मुश्किले झेलनी पड़ रही है।

पूरे यूपी में लोगों का सफर

प्रयागराज ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर बसों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी। UPSRTC के मुताबिक 27 अगस्त को 34,11,278 यात्रियों ने बसों से सफर किया। निगम ने इसे सामान्य दिनों के मुकाबले करीब दोगुनी यात्रियों का संख्या बताया।

डबल डेकर के साथ 610 बसों का मुफ्त सफर

प्रयागराज क्षेत्र में रक्षाबंधन के दौरान 610 बसों को प्रमुख मार्गों पर चलाया गया। इसके अलावा सात प्रमुख रूटों पर 148 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। इनमें प्रयागराज-लखनऊ, प्रयागराज-कानपुर, प्रयागराज-वाराणसी और Full-time जैसे रूट शामिल रहे। वही, प्रयागराज में बहनों को पहली बार डबल डेकर बस में भी मुफ्त सफर का मौका मिला। इसके अलावा नैनी से चलने वाली 50 इलेक्ट्रिक बसों में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रखी गई।

महिलाओं के साथ एक साथी का भी किराया फ्री

यूपी सरकार ने 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को UPSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। महिला के साथ एक सहयात्री भी बिना किराए के सफर कर सकता था। यह सुविधा रोडवेज के साथ सिटी बसों में भी लागू की गई। इस योजना के कारण बहुत सी महिलाओं को अपने घर पहुंचने में आसानी हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment