---Advertisement---

SSC CGL 2026: परीक्षा की तारीख जारी 12,256 पदों पर भर्ती

SSC CGL की तैयारी कर रहे छात्र के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने Tier-1 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच होगी। इस भर्ती के जरिए करीब 12,256 पदों पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। ऐसे में अब उम्मीदवारों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है।

SSC CGL परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट

SSC CGL देश की सबसे चर्चित सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में ग्रेजुएट छात्रों इसमें शामिल होते हैं, क्योंकि इसके जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलता है। इस बार भी छात्र काफी समय से परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब SSC ने Tier-1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में कराई जाएगी। यानी जिन छात्रों SSC CGL का फॉर्म भरा है, उनके लिए अब तैयारी का आखिरी दौर शुरू हो गया है।

12,256 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2026 के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में करीब 12,256 Group B और Group C पद भरे जाएंगे। इनमें कई ऐसे पद हैं जिनकी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच काफी मांग रहती है। छात्रों को उनकी रैंक, पसंद और भर्ती नियमों के अनुसार अलग-अलग पद मिल सकते हैं।

प्रमुख पदों की जानकारी

पदविभाग/काम का क्षेत्र
Assistant Section Officerकेंद्र सरकार के अलग-अलग कार्यालय
Income Tax InspectorIncome Tax Department
Assistant Enforcement OfficerEnforcement Directorate
Sub-InspectorCBI/NIA जैसे विभाग
Junior Statistical Officerसांख्यिकी से जुड़े काम
Auditorसरकारी विभागों में ऑडिट
Accountantसरकारी खातों से जुड़े काम
Tax Assistantटैक्स विभाग

Tier-1 परीक्षा में क्या आएगा?

SSC CGL Tier-1 परीक्षा कंप्यूटर पर होगी। इसमें चार हिस्सों से सवाल पूछे जाएंगे।

छात्रों को Reasoning, General Awareness, Maths और English की तैयारी करनी होगी।

विषयक्या पढ़ें
ReasoningSeries, Coding-Decoding, Analogy आदि
General Awarenessसामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
Mathsप्रतिशत, औसत, अनुपात, लाभ-हानि आदि
EnglishGrammar, Vocabulary और Comprehension

अभी परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए छात्र के लिए सबसे जरूरी है कि वे नए टॉपिक के पीछे भागने के बजाय पहले से पढ़े हुए टॉपिक को मजबूत करें।

अब Admit Card का इंतजार

SSC CGL की परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अब छात्रोंकी नजर Admit Card पर है। Admit Card में छात्र को उसकी परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। SSC की ओर से Admit Card जारी होने के बाद छात्र उसे डाउनलोड करके सभी जानकारी ध्यान से देख लें। खासकर परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जरूर चेक करें।

SSC CGL Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन की तारीख हो चुकी है खत्म

SSC CGL 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत 21 मई 2026 से हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 22 जून 2026 तक का समय दिया गया था। इसके बाद फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार के लिए भी आयोग ने अलग समय दिया था। अब आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है और सिर्फ वही छात्र परीक्षा में शामिल होंगे जिन्होंने तय समय के अंदर अपना फॉर्म पूरा किया है।

Tier-2 परीक्षा कब होगी?

SSC CGL Tier-1 के बाद भर्ती का अगला बड़ा चरण Tier-2 होगा। SSC के नोटिफिकेशन के मुताबिक Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।इसलिए उम्मीदवारों को अभी से आगे की तैयारी का भी ध्यान रखना चाहिए। Tier-1 के बाद अचानक तैयारी शुरू करने के बजाय रोज थोड़ा समय Tier-2 की तैयारी को देना बेहतर रहेगा।

उम्मीदवार अभी क्या करें?

SSC CGL परीक्षा सबसे पहले अपने कमजोर टॉपिक पहचानें। इसके बाद रोजाना Mock Test और पुराने सवाल हल करें। सिर्फ सवाल हल करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी देखें कि गलती कहां हो रही है और उसे दोबारा न दोहराने के लिए क्या करना है। करंट अफेयर्स और General Awareness के लिए भी रोज थोड़ा समय निकालना फायदेमंद रहेगा।

SSC CGL से जुड़ी जानकारी के लिएhttps://ssc.gov.in/

SSC CGL छात्रों के लिए सीधी बात

SSC CGL 2026 में फॉर्म भर चुके छात्रों के लिए अब इंतजार का समय खत्म हो गया है। 30 सितंबर से Tier-1 परीक्षा शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक चलेगी। करीब 12,256 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती में केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। अब छात्रों को परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी का पूरा प्लान बनाना चाहिए। Admit Card और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment