UP में अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए बैंक लोन की सुविधा मिलती है।उद्योग शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर लोन मिल सकता है।वहीं सर्विस से जुड़े काम के लिए 10 लाख रुपये तक की परियोजना की सीमा है।सरकार की ओर से 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी का भी प्रावधान है।
अगर आप उत्तर प्रदेश में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके काम आ सकती है।इस योजना का नाम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है।यह योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपना काम शुरू करने में मदद करती है।इसके तहत बैंक के जरिए लोन दिया जाता है।सरकार की ओर से भी परियोजना लागत के हिसाब से मदद दी जाती है।
10वीं पास होना जरूरी
UP में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही कम से कम हाईस्कूल यानी 10वीं पास होना जरूरी है।
25 लाख तक की मदद
UP में अगर आप उद्योग या मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना में 25 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट के लिए बैंक लोन मिल सकता है। वहीं सर्विस से जुड़ा काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक के प्रोजेक्ट पर लोन मिल सकता है। यानी आप अपने काम के हिसाब से प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं।
अपना पैसा भी लगाना होगा
UP में इस योजना में आवेदक को भी कुछ पैसा खुद लगाना होगा।सामान्य वर्ग के लोगों को कुल खर्च का 10 प्रतिशत खुद देना होगा।वहीं SC/ST, OBC, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग लोगों को कुल खर्च का 5 प्रतिशत खुद देना होगा।
कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ?
UP में आवेदक पर बैंक का कोई पुराना कर्ज बाकी नहीं होना चाहिए। यानी उसने पहले लिया हुआ लोन नहीं चुकाया हो, ऐसा नहीं होना चाहिए।आवेदक किसी सरकारी या निजी नौकरी में भी नहीं होना चाहिए।इसके अलावा, जो लोग पहले से ऐसी ही किसी सरकारी योजना का लाभ ले चुके हैं, उन पर भी योजना के नियम लागू होंगे।
आवेदन के लिए कौन-कौन से कागज चाहिए?
आवेदन करते समय आम तौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है—
- आधार कार्ड
- उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो
- बिजनेस या प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी
- योजना के अनुसार मांगे गए अन्य दस्तावेज
विशेष वर्ग के लाभार्थियों को संबंधित प्रमाण पत्र भी देना होता है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन कैसे करें?
Step 1: सबसे पहले UP MSME की official website https://msme1connect.up.gov.in/
Step 2: New Registration पर क्लिक करें।
Step 3: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को चुनें।
Step 4: अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता और दूसरी जानकारी भरें।
Step 5: अपने बिजनेस की जानकारी भरें।
Step 6: सभी जरूरी Documents upload करें।
Step 7: Form में भरी गई जानकारी को ध्यान से check करें।
Step 8: अब Submit पर क्लिक करें।
Step 9: Submit करने के बाद आपके Form की जांच होगी।
Step 10: सही पाए जाने पर आपका Application Bank को भेजा जाएगा।
Step 11: Bank आपके Documents और Business की जानकारी देखेगा।
Step 12: Bank की मंजूरी के बाद Loan की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
योजना का मकसद
UP में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग या सर्विस बिजनेस शुरू करने में वित्तीय मदद देना और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। 2026-27 के उत्तर प्रदेश बजट में भी इस योजना के लिए ₹225 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
यह भी पढ़ें











