---Advertisement---

पीएम मोदी पहुंचे वडोदरा, 35 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की शुरुआत; जानें कितना पैसा कहां लगेगा

वडोदरा: 8 सितंबर दिन मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने को वडोदरा पहुंचे। उन्होंने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने इस पैसो से रेल, सड़क और दूसरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और परियोजना की शुरुआत किया। इन सबमे सबसे अहम उपलब्धि Dedicated Freight Corridor के बचे हुए हिस्सों का शुरू होना है, जिससे करीब 2,800 किलोमीटर का पूरा नेटवर्क ऑपरेशनल हो गया। इसके अलावा नई रेल लाइन, ट्रेन सेवा, हाईवे, फ्लाईओवर, रिंग रोड और सोलर प्रोजेक्ट भी इस पैकेज में शामिल हैं।

वडोदरा से 35 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 8 सितंबर को गुजरात के वडोदरा में 35 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, परियोजना की शुरुआत और लोकार्पण किया। इनमें रेलवे और नेशनल हाईवे के साथ गुजरात सरकार की कई बड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय मैदान में हुआ। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोगों और सामान की आवाजाही को तेज करने के साथ नए आर्थिक अवसर तैयार करना है।

20,700 करोड़ के फ्रेट कॉरिडोर के तीन हिस्से शुरू

इस पूरे कार्यक्रम में सबसे बड़ी परियोजना Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) से जुड़ी रही। पीएम मोदी ने इसके तीन महत्वपूर्ण सेक्शन देश को समर्पित किए। इनकी कुल लंबाई 326 रूट किलोमीटर है और इन्हें तैयार करने में 20,700 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं। इनमें सानंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT सेक्शन शामिल हैं। इन हिस्सों के शुरू होने के बाद पूरा Dedicated Freight Corridor नेटवर्क ऑपरेशनल हो गया है। मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर से होने वाले फायदे बताया कि JNPT से वडोदरा तक चलाई गई एक डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर माल पहुंचाया गया। सरकार के मुताबिक इस तरह के फ्रेट नेटवर्क से सड़क पर भारी वाहनों का दबाव घटाने और माल ढुलाई तेज करने में मदद मिल सकती है।

गुजरात से मध्य प्रदेश तक रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पीएम मोदी ने जोबत-टांडा रोड नई रेल लाइन भी देश को समर्पित की। यह छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना का हिस्सा है। इससे मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के दूरदराज और आदिवासी इलाकों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके साथ वडोदरा से टांडा रोड के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई गई। इसका फायदा वडोदरा, छोटा उदयपुर और अलीराजपुर के यात्रियों को मिलेगा।

9,700 करोड़ से बनेंगे नए रेल प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री ने तीन और बड़ी रेलवे परियोजनाओं की नींव रखी। करीब 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया जा रहा है।इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसर गेज कन्वर्जन और विश्वामित्री-दभोई लाइन का दोहरीकरण शामिल है। इनसे गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही पीएम मोदी ने जोबत-टांडा रोड नई रेल लाइन भी देश को समर्पित की। यह छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना का हिस्सा है। इससे मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के दूरदराज और आदिवासी इलाकों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

हाईवे पर भी 1,780 करोड़ का काम

रेलवे के साथ सड़क नेटवर्क पर भी बड़ा निवेश किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने करीब 1,780 करोड़ की तीन नेशनल हाईवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें NH-48 के कामरेज-चलथान सेक्शन को छह लेन करना, वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर अतिरिक्त स्ट्रक्चर तैयार करना और NH-53 के प्रमुख जंक्शनों पर ग्रेड-सेपरेटेड स्ट्रक्चर बनाना शामिल है।

रिंग रोड से लेकर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट तक

इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ की दूसरी परियोजनाएं भी शामिल रहीं। इनमें वडोदरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की रिंग रोड फेज-2, कडाना बांध पर 110 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और वडोदरा नगर निगम का नया कार्यालय शामिल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास और पूर्वी वडोदरा के 11 गांवों के लिए जलापूर्ति परियोजना का भी उद्घाटन किया गया।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Also Read

Leave a Comment