---Advertisement---

Bittu Tabahi: अकेले अजनार नदी साफ करता रहा 20 साल का बिट्टू, अब डच CEO बोले “हमारे साथ काम करो”

ब्यावरा: मध्य प्रदेश के ब्यावरा के 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Bittu Tabahi’ के नाम से जाना जाता है, अजनार नदी की सफाई को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस काम की चर्चा देश से लेकर विदेश तक किया जा रहा है। बिट्टू अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘बिट्टू तबाही’ से नदी साफ करने की वीडियो बनाकर डालते थे। और अब उनका विडियो नीदरलैंड तक पहुंचा, जिसके बाद The Ocean Cleanup के फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने उन्हें अपनी संस्था के साथ काम करने का न्योता दिया।

अजनार नदी की गंदगी देखकर शुरू की सफाई

राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘Bittu Tabahi‘ ने 26 जनवरी 2026 से अजनार नदी की सफाई शुरू की थी। नदी में प्लास्टिक, बोतलें, कचरा, गंदगी और दूसरी चीजें जमा थीं। सुरेंद्र ने किसी बड़े अभियान का इंतजार करने के बजाय खुद नदी में उतरकर सफाई शुरू कर दी। कई महीनों तक उन्होंने अलग-अलग हिस्सों और घाटों पर सफाई का काम किया।

लोग ‘पागल’ कहते थे, फिर काम की तारीफ होने लगी

Bittu Tabahi को शुरुआत में को कई लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ी। कुछ लोग उन्हें पागल कहते थे तो कुछ ने उनके काम को सिर्फ सोशल मीडिया पे लाइक एंड फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए काम को बताया। इसके बावजूद उन्होंने सफाई जारी रखी। गंदे पानी में काम करने के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हुईं। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने सफाई के सामान पर अपनी जेब से करीब 30 हजार रुपये तक खर्च किया। और अब उनके काम की सराहना खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कर रहे है।

बिट्टू की तारीफ की महिंद्रा कंपनी के मालिक ने

बिट्टू की मेहनत सोशल मीडिया के जरिए तेजी से लोगों तक पहुंची। महिंद्रा कंपनी के मालिक उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी उनके काम की तारीफ कर चुके हैं। अब उनके इस काम की चर्चा विदेश तक पहुंच गई है। The Ocean Cleanup के फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने सोशल मीडिया पर बिट्टू के काम को देखकर उन्हें अपनी संस्था के साथ काम करने का न्योता दिया।

डच CEO ने कहा “हमारे साथ काम करो”

The Ocean Cleanup के फाउंडर बॉयन स्लैट ने बिट्टू के सफाई अभियान से जुड़ी पोस्ट पर सीधे प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपनी टीम के साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया। The Ocean Cleanup नीदरलैंड्स की संस्था है, जो समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक प्रदूषण हटाने के लिए काम करती है। हालांकि, इसे फिलहाल नौकरी का औपचारिक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि संस्था के साथ काम करने का सार्वजनिक न्योता बताया जा रहा है।

नदी की सफाई से दुनिया तक पहुंची कहानी

बिट्टू ने अजनार नदी के अलग-अलग हिस्सों की सफाई के दौरान पहले और बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इन तस्वीरों में कई जगहों पर बदलाव साफ दिखाई देता है। उनकी कहानी अब सिर्फ नदी की सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह दिखाती है कि किसी काम को लगातार करने से उसकी आवाज दूर तक पहुंच सकती है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment