राजस्थान के अलवर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 8 साल का मासूम भानू करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने लिए के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस घटना से अलवर में सनसनी फैल गई है।
JBC से की गई खुदाई
बच्चे तक पहुंचाने के लिए बोरवेल के आसपास JBC मशीन से खुदाई का काम किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम सुरंग तैयार करने की कोशिश में जुटी है। ताकि सुरक्षित तरीके से मासूम तक पहुंचा जा सके गहराई अधिक होने के कारण बचाव दल को काफी सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ रहा है।
प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर
घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासनिक, अधिकारी और बचाव दल मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी के जा रही। टीम की कोशिश हैं। कि खुदाई के दौरान आसपास की मिट्टी खिसकने जैसी किसी भी स्थिति से बचते हुए बच्चे तक सुरक्षित पहुंचा जा सके। अगर मिट्टी खिसकने जैसी कोई भी स्थिति आती है तो परिस्थितियों और भी गंभीर हो सकती हैं।
मासूम के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद
भानू को बोरवेल से बाहर निकलना रेस्क्यू टीम के सामने बड़ी चुनौती है। स्थानीय लोग भी मोके पर मौजूद है। और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। और सभी को मासूम के सुरक्षित बाहर निकलने का इंतजार है। अभी राहत बचाव टीम अपनी कोशिश कर रही है।









