---Advertisement---

फतेहपुर में निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान बवाल, खूनी संघर्ष में 6 घायल; 2 सीकर रेफर

फतेहपुर: राजस्थान के फतेहपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया के दौरान सोमवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को स्थिति को संभलने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

नामांकन के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान उपखंड कार्यलय के आसपास बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद थे। इसी बीच दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला बातचीत तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

संघर्ष में छह लोग घायल

इस घटना में कुल छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किए जाने की जानकारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

विवाद की सूचना मिलते की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और आसपास मौजूद लोगों को मौके से हटाया। घटना के बाद उपखंड कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, ताकि नामांकन प्रकिया के दौरान दोबारा किसी तरह का विवाद न हो।

चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव

निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान हुई इस घटना ने फतेहपुर के चुनावी माहौल को गरमा दिया है। चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज है। और प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर रहे है। ऐसे में हिंसक झड़प की घटना के बाद प्रशासन के सामने चुनावी प्रकिया को शांतिपूर्ण के तरीके से पूरा कराने की चुनौती बढ़ गई है।

पुलिस जुटा रही जानकारी

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और झपड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा सकती है। प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आगामी चुनावी प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा करना है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment