---Advertisement---

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की नजर 3 बड़े रिकॉर्ड पर

IND vs NZ T20I Series 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की नजरें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I Series पर होगी। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में उनके पास तीन अहम व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने का मौका हैं।

अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 143 छक्के दर्ज थे। ऐसे में 150 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सात छक्को की जरूरत होगी। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस उपलब्धि तक पहुंच चुके है

एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन

अभिषेक के लिए साल 2026 बल्ले से काफी उपयोगी रहा। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वह इस साल T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 956 रन बना चुके थे। अब उन्हें 1,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के लिए 44 रन और बनाने होंगे। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के खास समूह में शामिल हो जाएंगे।

कुल टी20 क्रिकेट में 6,500 रन

अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के अलावा अभिषेक शर्मा घरेलू और अन्य T20 टूर्नामेंट में भी लगातार रन बना रहे हैं। उनके कुल T20 करियर में 6,437 रन दर्ज थे। इस तरह ₹6500 रन पूरे करने के लिए उन्हें 63 रनों की जरूर थी। यह रिकॉर्ड उनके पूरे टी20 करियर से जुड़ा है इसलिए इसमें केवल भारत में खेले गए अंतर्राष्ट्रीय मैचों का रन शामिल नहीं है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया था दम

न्यूजीलैंड दौरे से पहले अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 30 गेंदों पर 69 रन की तेज पारी खेली थी। उनकी इस पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसके बाद उन्होंने चौथे मुकाबले में छक्का लगाकर 2026 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड सीरीज में रहेंगी निगाहें

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज आगामी मुकाबलो की तैयारी के लिहाज से भी अहम होगी। अभिषेक शर्मा अगर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हैं तो उनके पास तीनों व्यक्तिगत आंकड़ों तक पहुंचाने का अवसर रहेगा। हालांकि, रिकॉर्ड तभी पक्के होगे जब वह मैदान पर जरूरी रन और छक्के हासिल कर लेंगे। ऐसे में सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रसेंस को की खास नजर रहेंगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment