अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच UAE ODI ट्राई-सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला 19 अक्टूबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की कोशिश बड़ा स्कोर बनाकर जिम्बाब्वे पर दबाव बनाने की है।
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अफगानिस्तान के लिए अहम साबित हो सकता है। टीम के बल्लेबाजों को पिच और परिस्थितियों का फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा करना होगा, ताकि गेंदबाजों को लक्ष्य का बचाव करने का अच्छा मौका मिले।
सेदिकुल्लाह अटल की शानदार पारी
उपलब्ध लाइव अपडेट के अनुसार, अफगानिस्तान ने 43.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। सेदिकुल्लाह अटल 107 गेंदों पर 98 रन बनाकर खेल रहे थे। और अपने शतक से महज दो रन दूर थे। उनकी पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ने में हम भूमिका निभाई। अटल ने अपनी बल्लेबाजी से टीम की पारी को संभालने के साथ रन बनाने की गति भी बनाए रखी।
इब्राहिम जादरान और गुरबाज ने दी शुरुआत
अफगानिस्तान की परी की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने की शुरुआती साझेदारी के बाद गुरबाज 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों के लिए साझेदारी बनाए रखना जरूरी था। मध्य ओवरों में लगातार रन बनाकर अफगानिस्तान ने अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की।
जिम्बाब्वे की ओर से अर्नेस्ट मसुकू का प्रभाव
जिम्बाब्वे के गेंदबाज अर्नेस्ट मसुकू ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजी के दौरान तीन विकेट लेकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा उनके गेंदबाजी ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे के लिए आगे भी विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण था, क्योंकि अफगानिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे। टीम को रन गति रोकने के साथ साथ साझेदारियां तोड़ने पर भी ध्यान देना था।
जिम्बाब्वे के सामने बड़ी चुनौती
जिम्बाब्वे ने सीरीज के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। अब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की नजर एक और अच्छे प्रदर्शन पर थी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर है। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर लक्ष्य का पीछा करने की जिम्मेदारी होगी। मैच का अंतिम स्कोर और विजेता तय होने के बाद मुकाबले की पूरी तस्वीर साफ होगी।










