---Advertisement---

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को दिलाया पहला पदक

Asian Games 2026 में भारत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय MMA खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं की Traditional 60 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स में MMA में भारत का पहला पदक है। इस संस्करण में MMA को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया है।

सेमीफाइनल तक पहुंचकर पक्का किया था पदक

सुचिका ने पदक की राह क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की Altanchimeg Baigalmaa को 2-0 से हरा कर बनाई थी। इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंची और उनका कम से कम कांस्य पदक तय हो गया था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सिंगापुर की Hui Hoon Teo से हुआ।

अतिरिक्त राउंड तक पहुंचा मुकाबला

सेमीफाइनल मुकाबला बेहद कड़ा रहा और इसका फैसला अतिरिक्त राउंड में हुआ। सुचिका को Teo Hui Hoon के खिलाफ हार सामना करना पड़ा इस नतीजे के बाद उन्हें कश्यप पदक मिला इस तरह वह एशियन गेम्स में MMA पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

कई कॉम्बैट स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व

36 वर्षीय सुचिका का खेल करियर केवल MMA तक सीमित नहीं रहा। वह पहले जूडो और कुरश में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उन्होंने 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुरश में हिस्सा लिया था। 2024 में उन्होंने जीउ-जित्सु में विश्व चैंपियन का खिताब भी जीता।

भारत के मेडल टैली में भी जुड़ा पदक

सुचिका के कांस्य पदक के साथ Asian Games 2026 में भारत के कुल पदको की संख्या चार हो गई है। इससे पहले भारत में शूटिंग में तीन रजत पदक हासिल किए थे। सुचिका का पदक इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत का एशियन गेम्स का पहला MMA पदक है।

सुचीका तारियाल की यह उपलब्धि भारतीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुई है। एशियन गेम्स में MMA के डेब्यू संस्करण में ही भारत के लिए पदक जीत कर उन्होंने इस खेल में देश की मौजूदगी को ऐतिहासिक बना दिया।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment