---Advertisement---

ब्राजील Vs ऑस्ट्रेलिया: आखिरी मिनट में Rayan ने बचाई ब्राजील की लाज

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार मैदान में उतरी ब्राजील की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाई लेकिन, इंजरी टाइम में Rayan के गोल से मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।

वर्ल्ड कप के बाद ब्राजील की पहली परीक्षा

2026 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ब्राजील ने शुक्रवार 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला। टाउनस्विल के Queensland Country Bank Stadium में हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। Carlo Ancelotti की टीम जीत के करीब नहीं पहुंच सकी और उसे आखिरी पलों में बराबरी का गोल मिला।

Endrick और Vinicius ने 65 मिनट खेले

ब्राजील की शुरुआती प्लेइग XI में Real Madrid के दोनों खिलाड़ी Endrick और Vinicius Jr. शामिल थे। दोनों ने लगभग 65 मिनट मैदान पर बताएं और इसके बाद उन्हें Samuel Lino और Pedro से रिप्लेस किया गया। Real Madrid की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 64 मिनट खेले।

मैच में ब्राजील ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन, ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस ने उसके अटैक को लगातार चुनौती दी। और इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने ब्राजील को जीत तक नहीं पहुंचने दिया।

Irankhuda ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई बढ़त

पहले हाफ में दोनो टीमों की और से कोई गोल नहीं हुआ। ब्राजील के Estevao ने गोल जरूर किया था। लेकिन VAR रिव्यू के बाद बिल्ड-अप में फाउल के कारण उसे रद्द कर दिया गया।

इसके बाद फिर दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने दबाव बढ़ाया और 68वें मिनट में Nestory Irankhuda ने शानदार फ्री-कीक को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद ब्राज़ील बराबरी की तलाश में लगातार हमला करता रहा।

Rayan ने आखिरी पल में बचाया मैच

जब ऑस्ट्रेलिया जीत की ओर बढ़ रहा था। तभी ब्राजील को मैच के आखरी पलों में कॉर्नर मिला। Raphinha की सेट-पीस डिलीवरी पर Rayan ने हैडर के जरिए गोल कर दिया। यह गोल 90+5वें मिनट में आया और ब्राजील ने मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ब्राजील के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी मुकाबला नहीं जीत सका। ब्राजील के लिए यह वर्ल्ड कप के बाद नए दौर की शुरुआत थी। लेकिन टीम को अपने पहले ही मैच में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

आगे फिर होगा दोनों टीमों का सामना

ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में होना है। ऐसे में दोनों टीमों के पास एक दूसरे के खिलाफ फिर से मैदान पर उतरने का मौका रहेगा दोनों ही टीमें इस बार अपने प्रदर्शन से जीत की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment