---Advertisement---

Croatia Vs Spain: स्पेन ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया, मेरिनो का शानदार प्रदर्शन

UEFA National League के मुकाबले में स्पेन ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की मुकाबले में क्रोएशिया ने शुरुआत में बढ़त बनाई ,लेकिन दूसरे हाफ में स्पेन ने लगातार दबाव बनाते हुए मैच का रुख अपनी ओर कर लिया। स्पेन की जीत के हीरो Mikel Merino रहे, जिन्होंने दो गोल दागकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

पेरिसिच ने क्रोएशिया को दिलाई शुरुआती बढ़त

मैच की शुरुआत में क्रोएशिया ने आकर्मक फुटबॉल खेली Ivan Perisic ने 17वें मिनट में गोल करके मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद क्रोएशिया ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखा और स्पेन को आसानी से गोल करने का मौका नहीं दिया।

मेरिनो ने स्पेन की कराई वापसी

दूसरे हाफ में स्पेन ने अपना दबाव बढ़ाया। लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने के बाद मेरिनो 61वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद स्पेन लगातार हमला करता रहा और क्रोएशिया की डिफेंस पर दबाव बढ़ता गया।

रेड कार्ड के बाद कमजोर हुआ क्रोएशिया

क्रो एशिया कोर्स 79वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब Ivan Perisic को लाल कार्ड दिखाया गया। इसके बाद क्रोएशिया को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसका फायदा स्पेन ने उठाया और मुकाबले के अंतिम हिस्से में निर्णायक हमला किया।

88वें मिनट में मेरिनो ने किया दूसरा गोल

मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले मेरिनो ने अपना दूसरा गोल दाग दिया। 88वें मिनट का यह गोल स्पेन के लिए निर्णायक साबित हुआ और टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। क्रोएशिया के पास बराबरी करने का पर्याप्त समय नहीं था और आखिरकार स्पेन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के प्रमुख आकड़े

स्पेन है मुकाबले में लगभग 72% गेंद पर कब्जा रखा जबकि करो एशिया के पास करीब 28% possession रहा। दोनों टीमों ने 10-10 शॉट लगाए। क्रोएशिया के पांच शॉट लक्ष्य पर रहे, जबकि स्पेन के तीन शॉट Target पर थे। पासिंग के मामले में भी Spain काफी आगे रहा

इस जीत के साथ स्पेन ने UEFA Nations League में अपनी स्थिति मजबूत की वही क्रोएशिया को घरेलू मैदान पर मिली हार के कारण निराशा का सामना करना पड़ा। मुकाबले में स्पेन की गेंद पर पकड़ और दूसरे हाफ उसकी आक्रामक रणनीति जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment