UEFA Nations League 2026/27 में England ने शानदार वापसी करते हुए Czechia को 2-0 से हरा दिया। Prague में खेले गए Group A3 के मुकाबले में England ने दूसरे हाफ में दोनों गोल किए। Anthony Gordon ने 47वें मिनट में टीम का खाता खोला, जबकि कप्तान Harry kane ne 69वें मिनट में दूसरा गोल करके जीत पक्की कर दी।
23वें मिनट में बदला मैच का रुख
मैच का सबसे बड़ा मोड पहले हाफ में आया। Czechia के pavel sulc को Elliot Anderson पर किए गए फाउल के बाद शुरुआत में पीला कार्ड दिखाया गया था, लेकिन VAR समीक्षा के बाद रेफरी ने इसे लाल कार्ड में बदल दिया। इसके बाद Czechia को लंबे समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा इस घटना ने मुकाबले का संतुलन इंग्लैंड की तरफ कर दिया।
पहले हाफ में नहीं मिला गोल
लाल कार्ड के बाद इंग्लैंड ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश की लेकिन पहले हाफ में Czechia के रक्षापंक्ति ने टीम गोल से दूर रखा इंग्लैंड ने लगातार मौके बनाने की कोशिश की, जबकि Czechia ने कम खिलाड़ियों के बावजूद कंपैक्ट डिफेंस के साथ मुकाबला जारी रखा दोनों टीमें बिना गोल के हाफ टाइम तक पहुंची।
Gordon ने खोला England का खाता
दूसरे हाफ की शुरुआत इंग्लैंड के लिए शानदार रही। Trent Alexander-Arnold ने दाई ओर बेहतरीन क्रास दिया जिस पर Anthony Gordon ने शानदार हेडर लगातार गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ England ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली और Czechia पर दबाव और बढ़ गया।
Kane ने बढ़त को 2-0 किया
इंग्लैंड का पहला गोल करने के बाद भी आक्रमण जारी रहा 69वें मिनट में Harry Kane ने बॉक्स के अंदर मिले मुंह के का फायदा उठाते हुए शानदार फिनिश किया और England की बढ़त 2-0 कर दी। Kane का यह गोल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा और इसके बाद Czechia के लिए वापसी करना और मुश्किल हो गया।
England के लिए महत्वपूर्ण जीत
यह जीत इंग्लैंड के Nations League अभियान के लिए महत्वपूर्ण रही टीम को इससे पहले Spain के खिलाफ 3-2 कि हार का सामना करना पड़ा था। Czechia के खिलाफ तीन अंक हासिल करने के बाद England ने अपने अभियान में वापसी की अब टीम की नजर अगले मुकाबले में इसी लय को बरकरार रखने पर होगी।









