यूईएफए Nations League में France ने Belgium को 1-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की ब्रसेल्स के King Baudouin Stadium में खेले गए मुकाबले में लंबे समय तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही लेकिन, मैच के आखरी दौर Michael Olise ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास से फ्रांस को जीत दिला दी।
88वें मिनट में Olise ने बदला मैच
फ्रांस के लिए Michael Olise 77वें मिनट में मैदान पर उतरे थे इसके करीब 11 मिनट बाद उन्होंने ऐसा गोल किया जिसने पूरे मुकाबले का रुख बदल दिया। Olise ने अपने हाफ के अंदर से गेंद हासिल की और तेजी से आगे बढ़ते हुए बेल्जियम के डिफेंस को पीछे छोड़ा इसके बाद उन्होंने बॉक्स के किनारे से शानदार कर्लिंग शॉट लगाया, जो गोलकीपर Senne Lammens की पहुंच से बाहर जाकर गेट में जा गिरा।
France ने बनाए कई मौके
France ने मैच में गेंद पर लगभग 62 प्रतिशत कब्जा रखा और कई अच्छे मौके बनाए। Desire Doue ने पहले हाफ में शानदार प्रयास किया, लेकिन उनकी शॉर्ट बार से टकरा गई। दूसरे हाफ में Lucas Da Cunha का प्रयास पोस्ट से टकराया इसके अलावा फ्रांस के खिलाड़ियों को बेल्जियम के गोलकीपर Lammens ने कई बार रोककर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा।
Mbappe की गैरमौजूदगी में मिली जीत
France इस मुकाबले में कप्तान Kylian Mbappe के बिना उतरा। पिछले मैच में चोट लगने के बाद Mbappe टीम से बाहर थे। Zidane ने Belgium के खिलाफ टीम में बड़े बदलाव किया और नौ खिलाड़ियों को बदला। इसके बावजूद फ्रांस ने मुकाबले के आखिरी पलों में निर्णायक गोल करके तीन अंक हसिल किए।
Nations League में France की स्थिति
इस जीत के साथ फ्रांस ने Nations League Group A1 में अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं। और उसके खाते में 6 अंक है। टीम ने इससे पहले Turkiye को 1-0 से हराया था। अब France का अगला मुकाबला Italy से होगा, जो Stade de France me खेला जाना है।









