---Advertisement---

France Vs Belgium: ओलिसे के दम पर फ्रांस की शानदार वापसी

UEAF National League मैं फ्रांस ने बेल्जियम के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-1 की बड़ी जीत दर्ज की। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में खेले गए मुकाबले में फ्रांस एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन आखिरी दौर में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार चार गोल दागे। इस जीत के साथ जिदान के नेतृत्व में फ्रांस का ग्रुप A1 में दबदबा बरकरार है।

लुकबाकियों ने बेल्जियम को दिलाई बढ़त

मैच के पहले हाफ में बेल्जियम ने फ्रांस की मुश्किलें बढ़ा दी। 35वें मिनट में रोमियो लाविया के शानदार पास पर डोडी लुकबाकियों ने फ्रांस के डिफेंस को भेदते हुए गोल किया और बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी। फ्रांस लंबे समय तक बराबरी का गोल नहीं कर सका और पहले हाफ में बेल्जियम की बढ़त कायम रही।

77वें मिनट के बाद पलटा मुकाबला

दूसरे हाथ में फ्रांस के कोच जिदान ने अपनी बैच से माइकल आलीसे शेरकी और डिजायरे जैसे खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा। इन बदलावों का असर कुछ ही देर में दिखाई देने लगा 77वें मिनट में डिजायरे ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 4 मिनट बाद ओलिसे की मदद से रयान शेरकी ने फ्रांस को 2-1 से आगे कर दिया।

ओलिसे ने तीन मिनट में दागे दो गोल

फ्रांस की वापसी को शानदार बनाने का काम माइकल आलीसे ने किया। उन्होंने 88वें मिनट में गोल करके फ्रांस की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद इंजरी टाइम में ओलिसे ने एक और गोल दागकर अपना डबल पूरा किया और फ्रांस को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। ओलिसे ने मैदान पर उतरने के बाद दो गोल और एक असिस्ट के साथ मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।

ग्रुप में फ्रांस की स्थिति मजबूत

बेल्जियम पर जीत के बाद फ्रांस ग्रुप A1 में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इटली 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बेल्जियम 6 अंकों के साथ तीसरी स्थान पर है। फ्रांस का अगला ग्रुप चरण मुकाबला नवंबर में इटली तुर्की के खिलाफ होना है।

मैच का सबसे बड़ा हीरो

माइकल ओलिसे इस मुकाबले के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने थोड़े समय में दो गोल और एक असिस्ट किया और फ्रांस को 0-1 की स्थिति से 4-1 की जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ओलिसे ने मैच के बाद जिदान किरण नीति की तारीफ करते हुए कहा कि टीम उनके विचारों को मैदान पर लागू करने की कोशिश कर रही है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment