---Advertisement---

गौतम गंभीर की मयंक यादव को टोटूक सलाह, ‘तेज गेंदबाज हो तो अपनी रफ्तार से गेंदबाजी करो’

भारतीय क्रिकेटर ने अपनी तेज रफ्तार के लिए पहचान बनाने वाले युवा गेंदबाज मयंक यादव को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अहम संदेश दिया है। गंभीर का मानना है कि मयंक को अपनी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत यानी गति पर भरोसा रखना चाहिए। तेज गेंदबाज के रूप में उनकी पहचान उनकी रफ्तार है इसलिए उन्हें अपने संभावित शैली से पीछे हटने की बजाए इस पर ध्यान देना चाहिए यह सलाह मयंक के लिए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

तेज रफ्तार ही मयंक यादव की सबसे बड़ी ताकत

मयंक यादव अपनी तेज गेंदबाजी के कारण क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों का ध्यान खींच चुके हैं। उनकी रफ्तार बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा कर सकती है, हालांकि तेज गेंदबाजी में के केवल गति ही काफी नहीं होती, बल्कि सही लाइन-लेंथ, नियंत्रण और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करना भी जरूरी होता है। ऐसे में गंभीर का संदेश है कि मयंक को अपनी प्राकृतिक क्षमता पर भरोसा रखते हुए गेंदबाजी में निरंतरता लाने पर काम करना चहिए।

गेंदबाजी में बदलाव करते समय न खोये अपनी पहचान

तेज गेंदबाजों के लिए धीमी गेंद यॉर्कर और अन्य विविधताओं का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन इनका उपयोग सही समय पर होना चाहिए। अगर कोई गेंदबाज अपने स्वाभाविक ताकत से दूर चला जाता है तो उसकी गेंदबाजी का प्रभाव कम हो सकता है। गंभीर की सलाह का यही अर्थ है कि मयंक अपनी गति को प्राथमिकता दें और जरूरत के अनुसार दूसरी गेंदों का इस्तेमाल करे। इससे वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के साथ अपनी गेंदबाजी को अधिक प्रभावित बना सकते हैं।

मयंक के लिए आगे की चुनौती

मयंक यादव के सामने अपनी फिटनेस, गति और गेंदबाजी के नियंत्रण के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती है। तेज गेंदबाज के लिए लगातार अच्छे गेंदबाजी करना और अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालना महत्वपूर्ण होता है। गंभीर की सलाह से यह स्पष्ट होता है कि टीम प्रबंधक मयंक की तेज रफ्तार उनकी प्रमुख ताकत के रुप में देखा है आने वाले मुकाबला में उनका प्रदर्शन यह तय करने में अहम होगा कि वह टीम के लिए कितनी निरंतरता के साथ योगदान दे पाते हैं।

गौतम गंभीर का संदेश साफ है मयंक यादव को अपनी पहचान नहीं छोड़नी चाहिए। उन्हें अपनी तेज रफ्तार पर भरोसा रखते हुए लाइन-लेंथ, नियंत्रण और फिटनेस पर काम करना होगा। यदि वह अपनी गति का सही इस्तेमाल करते है। और गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखते हैं तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमक में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment