---Advertisement---

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से एक खास उपलब्धि हासिल की है। 11 अक्टूबर 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए उनकी इस उपलब्धि ने मुकाबले में बांग्लादेश की स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

83वें ओवर में लगातार तीन विकेट

हसन महमूद ने अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर में यह रिकॉर्ड बनाया उन्होंने सबसे पहले इस्मत आलम को बोल्ड करके पवेलियन भेजा अगली गेंद पर कैस अहमद विकेट के पीछे लिटन दास के हाथों कैच आउट हो गए इसके बाद जिया-उर-रहमान और उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया और अपनी हैट्रिक पूरी करली। जिया के खिलाफ मैदानी अंपायर ने शुरुआत में आउट नहीं दिया था। लेकिन बांग्लादेश ने रिव्यू लिया। रिप्ले में गेंद स्टप्स से टकराती दिखाई दी। जिसके बाद फैसला बदल दिया गया।

बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में तीसरे गेंदबाज

हसन महमूद से पहले बांग्लादेश के लिए लिए टेस्ट क्रिकेट में आलोक कपाली और सोहाग गाजी हैट्रिक ले चुके थे। आलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। दोनों स्पिन गेंदबाज थे। ऐसे में हसन महमूद की उपलब्धि बांग्लादेश की तेज गेंदबाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। वह देश के तीसरे गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए।

5 विकेट लेकर अफगानिस्तान की पारी समेटने में निभाई अहम भूमिका

हसन मोहम्मद ने केवल हैट्रिक ही नहीं, बल्कि पूरी पारी में प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 21 ओवर में 55 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान रहमत शाह ने 105 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण अफगानिस्तान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा। बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने भी 4 विकेट लेकर गेंदबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बांग्लादेश को मिली 106 रन की बढ़त

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे। टीम की ओर से तंजीद हसन ने 83 और शादमान इस्लाम ने 67 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पारी 240 रन पर समाप्त हुई। इस तरह बांग्लादेश को पहली पारी के आधार पर 106 रन की बढ़त मिली। हसन महमूद की हैट्रिक और पांच विकेटों के प्रदर्शन ने मैच में बांग्लादेश की स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment