---Advertisement---

England Vs Pakistan: पाकिस्तान 133 रन पर ढेर, इंग्लैंड ने पहले दिन ही मैच पर कसा शिकंजा

England Vs Pakistan: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज टिक नही सके और पूरी टीम सिर्फ 133 रन पर ऑलआउट हो गई। शुरुआत से ही ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा।

बाबर आजम भी नहीं कर पाए कमाल

पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ गया। टीम की ओर से सऊदी शकील ने 43 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया, लेकिन दूसरे छोर से प्राप्त साथ नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी।

इंग्लैंड को भी शुरुआती झटके

133 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड की शुरुआत भी उम्मीद के मुताबिक आसान नहीं रही। इंग्लैंड ने अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए जो रूट भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड पर थोड़ी देर के लिए दबाव जरूर बना।

गे और ब्रुक ने बदला मैच का रुख

पाकिस्तान को सिर्फ 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत भी पूरी तरह आसान नहीं रही। शुरुआती विकेट गिरने के बाद एमिलीयो गे और हैरी ब्रुक ने मोर्चा संभाला। गे ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की जबकि ब्रुक ने तेजी से रन बनाकर पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाया 28 ओवर के बाद दोनों 39-39 रन बनाकर नाबाद थे और उनके बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी थी। इस साझेदारी ने इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अब इंग्लैंड की नजर बड़ी बढ़त पर

दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड पाकिस्तान के स्कोर से सिर्फ 42 रन पीछे था। ऐसे में दूसरे दिन इंग्लैंड की कोशिश पहले पाकिस्तानी बढ़त खत्म करने और फिर मजबूत लीड लेने की होगी। वहीं पकिस्तान के लिए वापसी की लिए शुरुआती विकेट हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment