गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में रनों की ऐसी बारिश हुई, जिसने मुकाबले को यादगार बना दिया वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया। कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्ड तोड़ पारी के दम पर भारत ने 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
गिल ने 133 गेंदों में खेली 223 रन की तूफानी पारी
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने महज 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाए। गिल ने अपनी पारी में 28 चौके और 8 छक्के लगाए उन्होंने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। जो पुरुष वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। यह गिल का वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेली थी।
रोहित शर्मा ने भी जड़ा शानदार शतक
गिल को दूसरे छोर पर रोहित शर्मा का शानदार साथ मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन की बड़ी साझेदारी की। जो भारत की घरेलू वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई। रोहित ने 75 गेंद में 101 रन बनाए और अपने वनडे करियर का 35वां शतक पूरा किया। रोहित के आउट होने के बाद भी गिल ने अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी और भारत को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचाया।
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था 405 रन का बड़ा स्कोर
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए टीम की ओर से जॉन कैंपबेल ने 101, शाही होप ने 404 और अमीर जांगू ने 114 रन की शतकीय पारियां खेली। एक ही वनडे पारी में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने से टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आकर्मक अंदाज में किया।
भारत ने बनाया ऐतिहासिक रन चेज
406 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए। भारत ने वनडे इतिहास के सबसे बड़े सफल रन चेज में से एक दर्ज किया। टीम ने सिर्फ 43.3 ओवर में 406/2 रन बना लिए और लक्ष्य से 39 गेंद पहले मुकाबला खत्म कर दिया। गिल को उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।
गिल के नाम हुए कई रिकॉर्ड
इस मुकाबले में गिल ने एक साथ कई बड़ी उपलब्धियां हसिल की। वह रोहित शर्मा के बाद वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। साथ ही 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा करके उन्होंने सबसे तेज ODI डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया रन चेज में उनकी 223 रन की पारी भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई।










