---Advertisement---

भारत Vs दक्षिण कोरिया: भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जूनियर महिला हॉकी टीम ने बनाई अपनी जगह

भारत Vs दक्षिण कोरिया: मोकी में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम में शानदार आक्रामक हॉकी दिखाई। अब टीम की नजर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने पर है। चीन के मोकी में खेले जा रहे। महिला जूनियर एशिया कप हॉकी 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और लगातार आक्रमण करते हुए कोरियाई डिफेंस पर दबाव बनाया। जीत के साथ भारतीय टीम खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह गई हैं।

भारत ने शुरुआत से बनाया दबाव

मुकाबले में भारतीय खलाड़ियों ने तेज शुरुआत की। टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के साथ-साथ दक्षिण कोरिया के सर्कल में लगातार मौके बनाए भारत के दबाव का असर स्कोरलाइन पर भी दिखाई दिया और टीम ने मुकाबला को एकतरफ दिशा में ले जाना शुरू कर दिया।

दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कई मौकों पर उसके हमलों को रोक दिया भारत की ओर से आक्रमक खेल के साथ मिडफील्ड में भी अच्छा तालमेल देखने को मिला।

5-1 की बड़ी जीत

पूरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को मजबूत बनाए रखा अंत में भारत ने 5-1 से मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय टीम पिछले दो संस्करण में खीताब जीत चुकी है और अब उसके पास लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है।

अब खिताब पर नजर

महिला जूनियर एशिया कप 2026 का आयोजन 3 से 13 सितंबर तक चीन में मोकी में हो रहा है। भारत ने इससे पहले भी टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन किया है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

अब भारतीय टीम की नजर फाइनल मुकाबले पर है। टीम अगर फाइनल जीतती है तो वह लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी भारत ने पिछले दो संस्करण में भी खिताब जीता था।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment