लियोलेन मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ अपने शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर का भावुक अंदाज में अंत कर दिया। ब्यूब्स आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए विदाई मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया। मेसी ने इस मैच में एक गोल किया और टीम के दो अन्य गोलों में अहम भूमिका निभाई। करीब 85 हजार दर्शकों की मौजूदगी में यह रात अर्जेंटीना फुटबॉल के इतिहास के यादगार पलों में शामिल हो गई है।
आटोमेंडी और निको पाज ने भी दागे गोल
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने दबाव बढ़ाया और 48वें में मिनट में निकोलस ओटोमेंडी ने टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल में मेसी के भूमिका रही। इसके बाद 61वें मिनट में निको पाज ने अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी, जिसमें भी मेसी ने असिस्ट दिया।
पेनल्टी पर मेसी ने पूरा किया विदाई का सपना
मुकाबले में 71वें मिनट में मेसी को पेनल्टी मिली और उन्होंने इसे गोल में बदलकर अर्जेंटीना की बढ़त 3-0 कर दी। यह राष्ट्रीय टीम के लिए उनका 126वाँ गोल था। इस तरह मेसी ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में गोल के साथ विदाई ली।
208 मैच और 126 गोल के साथ अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म
बेनिन के खिलाफ मुकाबला अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी का 208वाँ अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने 21 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 126 गोल किए हैं उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2022 FIFA वर्ल्ड कप और दो Copa America खिताब शामिल है।
10 नंबर की जर्सी के साथ भावुक हुआ मॉन्यूमेंटल
मेसी की विदाई के लिए मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में विशेष इंतजाम किए गए थे। मैच के दौरान 10वें मिनट में दर्शकों ने मेसी के सम्मान में तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। मैच खत्म होने के बाद मेसी भावुक नजर आए और मैदान पर मौजूद प्रशंसकों का अभिवादन किया। आसमान मे ड्रोन शो के जरिए भी उनके करियर को सम्मान दिया गया ।
अर्जेंटीना के लिए एक युग का अंत
मेसी के साथ अर्जेंटीना का लंबा और उतार-चढ़ाव भरा सफर कई ऐतिहासिक सफलताओं तक पहुंचा। विश्व कप और कोपा अमेरिका जीतने के बाद अब राष्ट्रीय टीम के साथ उनकी कहानी आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई। बेनिन के खिलाफ जीत, गोल और हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी ने उनकी विदाई को यादगार बना दिया।










