शेर ए पंजाब T20 लीग 2026 में मंगलवार को ऐसा बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी और खींच लिया। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर नमन धीर ने अमृतसर सूरमास की ओर से खेलते हुए मोहाली किंग्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नमन धीर ने सिर्फ 64 गेंदों में 173 रन कि विस्फोट पारी खेली उनकी पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल रहे।
शुरुआत धीमी, फिर गेंदबाजों पर बरसा तूफान
अमृतसर सूरमास की पारी की शुरुआत नमन धीर के लिए बहुत आक्रामक अंदाज में नहीं हुई। पहले ओवर में उन्हें लगातार तीन डॉट गेंदों का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और मोहाली के गेंदबाजों पर चौको-छक्को की बरसात शुरू कर दी। पावरप्ले खत्म होने तक धीर महज 19 गेंदों पर 53 रन बना चुके थे। उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार देखकर विपक्ष टीम के गेंदबाजों पर दबाव लगातार बढ़ता गया।
12वें ओवर में आया सबसे बड़ा तूफान
नमन धीर की पारी का सबसे खतरनाक दौर 12वें ओवर में देखने को मिला। लवदीप चाठा के ओवर में नमन धीर ने पहले दो चौके लगाए और फिर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इसी ओवर में नो-बॉल भी हुई और कुल 30 रन आए। धीर ने इसके बाद अपनी सेंचुरी भी बेहद तेज अंदाज में पूरी की उन्होंने करीब 38 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। इसके बाद भी उनका बल्ला शांत नहीं हुआ और वह लगातार बड़े शॉट खेलते रहे।
54 गेंदों में 150 रन
शतक पूरा करने के बाद भी नमन धीर ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 16वें ओवर में हरप्रीत बरार की गेंदों पर दो छक्के लगाकर केवल 54 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270 के आसपास रहा, जो उनकी पारी की असाधारण गति को दिखाता है। जशनप्रीत सिंह ने भी 41 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन अमृतसर की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण नमन धीर ही रहे।
173 रन पर खत्म हुई ऐतिहासिक पारी
नमन धीर की पारी आखिरी ओवर में जाकर समाप्त हुई। वह 64 गेंद में 173 रन बनाकर आउट हुए उनकी पारी में कुल 28 बाउंड्री 16 चौके 12 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बैदौलत अमृतसर सूरमास ने 20 ओवर में 279/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहाली किंग्स के गेंदबाजों में आयुष गोयल ने चार विकेट लिए, लेकिन नमन धीर के तूफानी प्रदर्शन के सामने उनका असर काफी हद तक कम नजर आया।
क्रिस गेल के रिकॉर्ड में सिर्फ रन दो रन दूर
नमन धीर की 173 रन की पारी उन्हें T20 क्रिकेट की बड़ी व्यक्तिगत पारियों के बेहद करीब ले गई। क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे, जो T20 क्रिकेट की सबसे चर्चित व्यक्तिगत पारियों मे एक है। नमन धीर इस आंकड़े में सिर्फ दो रन पीछे रह गए, हालांकि यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है की शेर-ए-पंजाब जैसी राज्य स्तरीय T20 लीग के आंकड़ों को आधिकारिक रिकॉर्ड्स में शामिल करने को लेकर अलग नियम लागू होते हैं। इसलिए धीर की पारी को क्रिस गेल के 175 रन के साथ सीधे आधिकारिक T20 रिकॉर्ड के रूप में नहीं रखा जाना चाहिए।
मुंबई इंडियंस के लिए भी बड़ी खबर
नमन धीर की यह पारी मुंबई इंडियंस के लिए भी खास मानी जा रही है। आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले नमन धीर ने यह दिखाया कि उन्होंने बड़े स्कोर बनाने की क्षमता हासिल की है।
शेर-ए-पंजाब T20 में अमृतसर सूरमास के लिए उनका प्रदर्शन निश्चित तौर पर टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गया है। 64 गेंदों पर 173 रन, 16 चौके और 12 छक्के धीर ने एक ही पारी में पावर हिटिंग का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।











